शहर में हरियाली बढ़ाने को नगर निगम ने उठाया अब ये कदम, रहेगा कारगर Agra News

दो हजार सीमेंटेड ट्री गार्ड खरीदेगा निगम। ग्रीन आगरा प्रोजेक्‍ट के तहत शहर में लगाए जाने हैं दस हजार पौधे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 05:34 PM (IST)
शहर में हरियाली बढ़ाने को नगर निगम ने उठाया अब ये कदम, रहेगा कारगर Agra News
शहर में हरियाली बढ़ाने को नगर निगम ने उठाया अब ये कदम, रहेगा कारगर Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। हर साल प्रदेश सरकार के आह्वान पर सघन पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। लाखों पौधे जोर-शोर से रोपे जाते हैं, लेकिन उनमें से देखभाल के अभाव में बचते सैकड़ों भी नहीं। अब नगर निगम शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाने जा रहा है। पौधा रोपने के साथ उनके बड़े होने की भी गारंटी मिलती नजर आ रही है। नगर निगम पहली बार सीमेंटेड ट्री गार्ड का ट्रायल करने जा रहा है। पहले चरण में दो हजार ट्री गार्ड खरीदे जाएंगे।

ग्रीन आगरा प्रोजेक्ट के तहत दस हजार पौधे लगाए जाने हैैं। पिछले साल दो करोड़ की लागत से दस हजार पौधे लगाए जाने थे। इसमें आठ हजार पौधे हीa लगे। पौधरोपण के साथ तीन साल की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस साल मेयर नवीन जैन ने सीमेंटेड ट्री गार्ड अपनाने पर जोर दिया था। यह लोहे के ट्री गार्ड के मुकाबले 25 फीसद सस्ते हैं। सैैंपल के लिए सीमेंटेड ट्री गार्ड मंगवाए गए हैैं। इन्हें निगम कार्यालय के गेट और डीएम आवास पर रखा गया है। पहले चरण में दो हजार ट्रीगार्ड मंगवाये जाएंगे।

हरियाली को बढ़ावा देने का प्रयास

मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर के सभी डिवाइडरों, पार्कों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं पौधों की देखभाल के लिए लोगों को संकल्प भी दिलाया जा रहा है।  

chat bot
आपका साथी