Muharram पर निकलेगा ताजिए का जुलूस, इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन

Muharram 2022 Agra Tajiya पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर भीड़ रहेगी। ताजिए निकाले जाएंगे। मोहर्रम को देखते हुए आगरा में रूट डायवर्जन किया गया है। महानगर में कई स्थानों पर लोगों ने लंगर की व्यवस्था की।

By Abhishek SaxenaEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 07:00 PM (IST)
Muharram पर निकलेगा ताजिए का जुलूस, इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन
Muharram 2022: ताजिए का जुलूस नौ अगस्त को निकलेगा

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मोहर्रम की नौंवी तारीख आठ अगस्त (आज) है। सूर्यास्त के बाद इमाम चौकों पर फातिहा शुरू होगी। सर्वाधिक लोग महानगर के ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिए पर आएंगे। इसमें सभी धर्मों के लोग मन्नतों को मांगने आते हैं। वहीं ताजिए का जुलूस नौ अगस्त को निकलेगा जो महानगर के विभिन्न स्थानों के कर्बला में पहुंचेंगे।

ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिए पर मांगी मन्नत

रविवार को महानगर के पाय चौकी कटरा दबकैयान स्थित इमामबाड़े में अकीदतमंद आए। उन्होंने ऐतिहािसक फूलों वाले ताजिए पर फूल चढ़ाए और मन्नतों को मांगा। इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

आगरा में मंगलवार को रूट डायर्वट

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया है। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद ने बताया कि मंगलवार को रूट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा।

Agra Traffic Police रूट डायवर्जन

पाय चौकी के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्ठी की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए गंतव्य को जाएंगे। धूलियागंज चौराहे से सदर भट्ठी, धाकरान की ओर आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर गंतव्य को जाएंगे। पालीवाल पार्क पीर कल्याणी की ओर से सुल्तानगंज की पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स और अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर गंतव्य को जाएंगे। सुल्तानगंज की पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। एत्माद्दौला तिराहा से आंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर गंतव्य को जाएंगे। यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी वाटरवर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे। दो पहिया और चार पहिया वाहनाें का यमुना किनारा होकर स्ट्रैची पुल से होकर एत्माद्दौला की ओर आवागन रहेगा। लोहामंडी से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, कर कुंज आवास विकास कालोनी होकर जाएंगे। बोदला की ओर से लोहामंडी के लिए भी इसी रूट से वाहन जाएंगे। रुई की मंडी भोगीपुरा, सीओडी चौराहे से आटो और ई रिक्शा का आवागन प्रतिबंधित रहेगा। तहसील सदर चौराहा से शाहगंज की ओर आटो और ई रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा। सेंट जोंस से लोहामंडी और बोदला व कोठी मीना बाजार की ओर आटो और ई रिक्शा का आवागन बंद रहेगा। सदर भट्ठी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मंडी पुलिया की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागन प्रतिबंधित रहेगा। ये आटो और ई रिक्शा औलिया रोड, छीपीटोला, रावली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

कर्बला में ताजिए दफ्न होंगे

महानगर के विभिन्न स्थानों के ताजिए नौ अगस्त को कटरा दबकैयान पहुंचेंगे। ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिए के उठने के बाद उसके पीछे चलेंगे। विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंच कर ताजिए को दफ्न किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

Krishna Janmashtami 2022: बांकेबिहारी मंदिर पर मंगला आरती की अनोखी है परंपरा

chat bot
आपका साथी