बच्चा चोर के शक में वृद्ध की पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से छुड़ाया Agra News

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की घटना। अर्धविक्षिप्‍त दिख रहा है पीडि़त बुजुर्ग।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 01:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 01:46 PM (IST)
बच्चा चोर के शक में वृद्ध की पिटाई,  पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से छुड़ाया Agra News
बच्चा चोर के शक में वृद्ध की पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से छुड़ाया Agra News

आगरा, जेएनएन। बच्‍चा चोर का शोर मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद के बाद अब मैनपुरी में भी होने लगा है। सोमवार सुबह एक बुजुर्ग इसी अफवाह का शिकार हो गया। यहां ग्रामीणों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुश्किल से बुजुर्ग को भीड़ के चंगुल से बचाया। भीड़ का आक्रोश इतना अधिक था कि यदि पुलिस समय रहते नहीं पहुंचती को कोई अनहोनी घट सकती थी।

मामले के अनुसार मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के मोहकमपुर पुल के पास सोमवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुल के पास घूमते हुये देखा। धीरे धीरे लोगों में बुजुर्ग को देखकर बच्‍चा चोर होने की सुगबुगाहट होने लगी। इसी चर्चा के बीच देखते- देखते वहां उसनीधा, मोहकमपुर, मंडेला के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में पहुंच गए। भीड़ के एकत्र होते ही बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाकर बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की। इस बीच किसी ने  थाना औंछा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से उसे बचाया। औंछा पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम शिवमुनि ठाकुर (60) पुत्र बिरेंची ठाकुर निवासी कर्मडीह थाना व जिला दुमका झारखण्ड बताया है। प्रथम दृष्टया पकड़ा गया व्यक्ति अर्ध विक्षिप्त लग रहा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी