Agra News: विधायक का बोर्ड उखाड़कर कूड़े में फेंकना व्यापारी को पड़ गया भारी, पुलिस ने मामला किया दर्ज

विधायक का आरोप है कि डिफेंस एस्टेट फेज-एक निवासी व्यापारी संजय सचदेवा ने उनके नाम का बोर्ड उखाड़ दिया। उसे पानी की टंकी के पास कूड़ा घर में फिंकवा दिया। विधायक के अनुसार द्वेष भावना के तहत उनके नाम का बोर्ड कूड़े के ढेर में फेंका।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 02:22 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 02:22 PM (IST)
Agra News: विधायक का बोर्ड उखाड़कर कूड़े में फेंकना व्यापारी को पड़ गया भारी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
विधायक का बोर्ड उखाड़कर कूड़े में फेंकना व्यापारी को पड़ गया भारी

HighLights

  • व्यापारी पर विधायक का बोर्ड उखाड़कर कूड़े में फेंकने का आरोप
  • विधायक का आरोप- पानी की टंकी के पास कूड़ा घर में फिंकवा दिया
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

 जागरण संवाददाता, आगरा: विधायक के नाम का बोर्ड उखाड़कर कूड़े के ढेर में फेकना व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामले में छावनी विधायक डा. जीएस धर्मेश ने डिफेंस एस्टेट कालोनी के रहने वाले व्यापारी संजय सचदेवा पर अपमानित करने और प्रोटोकाल का उल्लंघन करने लगाया है। उसके खिलाफ सदर थाने में अभियोग दर्ज कराया है।

विधायक डा. जीएस धर्मेश के नाम का ग्वालियर हाईवे मार्ग के पास डिफेंस एस्टेट पानी की टंकी के पास बोर्ड लगा हुआ है। बोर्ड उन्होंने जनता की सुविधा के लिए लगाया है। जिससे कि उसे उनके घर का पता ढूंढने में परेशानी न हो। वह आसानी से उन तक पहुंचकर अपनी समस्या बता सके।

विधायक का आरोप है कि डिफेंस एस्टेट फेज-एक निवासी व्यापारी संजय सचदेवा ने उनके नाम का बोर्ड उखाड़ दिया। उसे पानी की टंकी के पास कूड़ा घर में फिंकवा दिया। विधायक के अनुसार आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि संजय सचदेवा ने द्वेष भावना के तहत उनके नाम का बोर्ड उखाड़कर कूड़े के ढेर में फेंका। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर संजय सचदेवा के  खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

मेरी छवि को धक्का लगा, विधायक का प्रोटोकाल मुख्य सचिव से ऊपर

डा. जीएस धर्मेश के अनुसार उक्त कृत्य से उनकी छवि को धक्का लगा है। विधायक का प्रोटोकाल प्रमुख सचिव से ऊपर है। संजय सचदेवा ने उन्हें अपमानित और छवि खराब करने के उद्देश्य से यह सब किया है। इससे विधायक के प्रोटोकाल का भी उल्लंघन हुआ है।

chat bot
आपका साथी