मथुरा में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में दो गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Minor Girl Allegedly Physically Assaulted मथुरा में कार में लिफ्ट देने के बहाने तीन लोगों ने 14 वर्ष की बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। दो तो पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन दोनों के साथ मिलकर पुलिस तीसरे की तलाश में लगी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:29 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 02:03 PM (IST)
मथुरा में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में दो गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों में से दो को तो गिरफ्तार कर लिया है

मथुरा, जेएनएन। Minor Girl Allegedly Physically Assaulted: योगी आदित्यनाथ सरकार के महिला, बहन तथा बेटी की सुरक्षा के नारी शक्ति अभियान चला रखा है, इसके बाद भी लोग दुस्साहस कर रहे हैं। मथुरा में एक 14 वर्ष की बच्ची को लिफ्ट देेने के बहाने नशीला पेय पिलाकर उसके साथ तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों में से दो को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। मथुरा में कार में लिफ्ट देने के बहाने तीन लोगों ने 14 वर्ष की बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इनमें से दो तो पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन दोनों के साथ मिलकर पुलिस तीसरे की तलाश में लगी है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दूसरे घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवकों पर आरोप लगाया है। चार नवंबर को नवंबर को किशोरी जब घर से निकली तो दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया। इसी बीच किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन पांच नवंबर को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के पिता ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे की तलाश में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी