कोरोना काल में दीपक व मोमबत्ती जलाकर दिया था एकजुटता का संदेश

लाकडाउन के चलते घरों में सुंदरकांड रामायण पाठ व की गई थी पूजा-अर्चना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:05 AM (IST)
कोरोना काल में दीपक व मोमबत्ती जलाकर दिया था एकजुटता का संदेश
कोरोना काल में दीपक व मोमबत्ती जलाकर दिया था एकजुटता का संदेश

जागरण टीम, आगरा। एक वर्ष पूर्व कोरोना महामारी की जंग जीतने और लोगों का साहस बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर फतेहपुर सीकरी के घर, दुकान और अपार्टमेंट में दीपक, मोमबत्ती व टार्च की रोशनी से जगमगा उठे थे। इससे पूर्व थाली व ताली बजाकर कोरोना को भगाने का संदेश दिया था।

देश ने 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू का पालन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। शाम पांच बजे घरों की बालकनी व सड़कों आदि जगहों पर ताली, थाली व घंटी बजाकर कोरोना का डट कर सामना करने का संदेश दिया। पांच अप्रैल को लोगों ने लाकडाउन के चलते घरों में सुंदरकांड का पाठ व रामायण पढ़ने के अलावा पूजा आदि काम कर अपना दिन बताया और नौ बजे दीपक, मोमबत्ती व चार्ज जलाकर एकजुट होने का संदेश दिया। उस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कराटे प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

जागरण टीम, आगरा। बाह के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर डिस्टिक कराटे प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें बाह के अलावा आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, हाथरस आदि जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में बाह के ऋषी, अमूल्या, सूरज, इंशान, अरुण, समीक्ष, दीपक, कौशिक, कल्पना आदि ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते। जीतेंद्र मिश्रा, विशुन मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए। विजय सिंह चौहान को मिलेगा ब्रज रत्‍‌न अवार्ड

जागरण टीम, आगरा। खेल में बाह का नाम रोशन करने वाले बाह के जैतपुर निवासी अर्जुन अवार्डी विजय सिंह चौहान को ब्रज रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। उनके अवार्ड के लिए चुने जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त जताया। पांच अप्रैल को राज्यपाल द्वारा उन्हे अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। डा. वीपी मिश्र, आशुतोष नेहरू, रमेश भदौरिया, रूपकिशोर चतुर्वेदी, भरत सिंह आदि ने हर्ष जताया।

chat bot
आपका साथी