Krishna Janmashtami 2022: कल रात को आगरा में भारी वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, रहेगा रूट डायवर्जन

Krishna Janmashtami 2022 रात 11 बजे बाद भी नहीं खुलेगी नो एंट्री अनुमति के पास भी रहेंगे निरस्त। शुक्रवार रात को शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईवे पर भी रात में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 06:41 PM (IST)
Krishna Janmashtami 2022: कल रात को आगरा में भारी वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, रहेगा रूट डायवर्जन
19 अगस्त को रहेगा आगरा में रूट डायवर्ट

आगरा, जागरण संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहेंगे। इसको देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार रात को नो एंट्री न खोलने का निर्णय लिया है। शुक्रवार रात को शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईवे पर भी रात में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

एसपी ट्रैफिक अरुण चंद के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे से जन्माष्टमी कार्यक्रम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। जन्माष्टमी पर नेशनल हाईवे-19 पर सिकंदरा तिराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा, रामबाग चौराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा चौराहा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। इस अवधि में सभी प्रकार के भारी वाहन शहर क्षेत्र से बाहरी मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

chat bot
आपका साथी