ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टटोली नब्ज, बूथ को करें मजबूत, जानिए क्या दिए निर्देश

आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए तीन घंटे चर्चा। एक सप्ताह में मांगी दावेदारों की सूची, दोनों सीटों पर पर्यवेक्षक घोषित।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 07:00 PM (IST)
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टटोली नब्ज, बूथ को करें मजबूत, जानिए क्या दिए निर्देश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टटोली नब्ज, बूथ को करें मजबूत, जानिए क्या दिए निर्देश

आगरा, जासं। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट की नब्ज टटोली। उन्होंने लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आगरा के पदाधिकारियों के साथ दोनों सीटों को लेकर ढाई घंटे वार्ता की। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर एक बजे आगरा के नेताओं को बुलाया था। मगर, शाम चार बजे पहले आगरा सुरक्षित सीट के लिए पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नंबर आया। उन्होंने हर चुनाव में कांग्रेस के वोट कम होने का कारण पूछा? पार्टी की बूथ स्तर पर तैयारी के बारे में जानकारी ली, यह भी पूछा कि प्रत्याशी कौन हो सकता है। इसके बाद फतेहपुर सीकरी सीट के लिए पदाधिकारियों को बुलाया गया, इस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के चुनाव लडऩे के साथ उनके विकल्प पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि आगरा सुरक्षित सीट के लिए आरके इंदौलिया और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए बालिंदर सिंह शेखावट को पर्यवेक्षक बनाया गया है। एक सप्ताह में दावेदारों की सूची मांगी गई है। यह भी कहा गया कि पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को मौका नहीं दिया जाएगा, युवाओं को तवज्जो दी जाएगी। नेताओं से पूछा गया कि लोकदल, सपा-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए। आगरा के सभी नेताओं ने अकेले चुनाव लडऩे को कहा। बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। किसानों के कर्ज माफी के फॉर्म भरवाने का अभियान दोबारा चलाने पर भी चर्चा की गई। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, शब्बीर अब्बास, अमित सिंह, नदीम नूर, प्रताप सिंह बघेल, शबाना खंडेलवाल अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

फूट आई सामने, दावेदारी के बारे में पूछा

दोनों सीटों पर कांग्रेस पदाधिकारियों से वार्ता के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक-एक पदाधिकारी को बुलाया। उनसे संगठन के कमजोर होने के कारण पूछे। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश स्तर के संगठन से लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के बारे में शिकायत की गई।

22 दिन में ट्रेलर, 2022 की तैयारी

बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 22 दिन का समय है। इसमें ट्रेलर दिखाया जाएगा, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर 2022 में पूरे दम से चुनाव लड़ेंगे। स्थानीय पदाधिकारी महासचिव प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

अब मैं आपके क्षेत्र में आऊंगा

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों से मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब मैं आपके क्षेत्र में आऊंगा, जमीनी हकीकत देखकर बात की जाएगी।

ये पूछे सवाल चुनाव दर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशियों के वोट क्यों कम हो रहे हैं प्रदेश और स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली। आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट पर जातिगत समीकरण किस आधार पर चुनाव लडऩे की दावेदारी कर रहे हैं

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट

आगरा की कांग्रेस की हमारी टीम से मुलाकात कर महसूस हुआ कि अनेकता में एकता की विचारधारा यहां के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की सोच में है। कांग्रेस की ही सोच और विचारधारा के साथ पार्टी के एक -एक जमीनी कार्यकर्ता के साथ मिलकर हम उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की नींव रखेंगे। 

chat bot
आपका साथी