International No Diet Day: संक्रमण की लड़ाई में भरपूर लें Diet और कहें Go Corona

कोरोना से जंग को शरीर को बनाएं स्वस्थ। पौषि्टक भोजन लें ना करें डाइटिंग।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 09:17 AM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 11:42 AM (IST)
International No Diet Day: संक्रमण की लड़ाई में भरपूर लें Diet और कहें Go Corona
International No Diet Day: संक्रमण की लड़ाई में भरपूर लें Diet और कहें Go Corona

आगरा, प्रभजोत कौर। खुद को बेहतर दिखाने की चाहत में कई लोग अपनी पसंद को मारते हैं। भूखे रहते हैं और अपनी पसंद का खाना नहीं खाते हैं। खासतौर से युवा वर्ग में तो डाइटिंग का बहुत ज्यादा क्रेज है। लड़कियां अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए नई-नई तरह की डाइटिंग करती हैं। इस चक्कर में कई बार बीमार भी हो जाती हैं। इस समय कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर को सबसे ज्यादा मजबूती की जरूरत है। चिकित्सक भी पौषि्टक भोजन खाने की हिदायत दे रहे हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नो डाइट डे है। इसलिए आज अपनी पसंद का खाना खाइए, वो भी बिना किसी संकोच और मोटे होने के डर के।

यू्ं शुरू हुआ यह दिवस

पहला इंटरनैशनल नो डायट डे यूके में 1992 में मनाया गया था इसके बाद पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। इस दिन की शुरुआत एक ब्रिटिश महिला मैरी इवांस ने शुरू किया था ताकि लोग जैसे हैं वैसे खुद को स्वीकार सकें। इसका उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बात करना है फिर चाहे आपका साइज कुछ भी हो। साथ ही हद से ज्यादा वजन और ज्यादा डायटिंग से होने वाले नुकसान की ओर भी लोगों का ध्यान खींचना इस दिन का उद्देश्य है।

आज इन चीजों का भी ले मजा 

- फास्ट फूड

- चाइनीज फूड

- चाट

- ऑयली फूड

विशेषज्ञ की राय

आपका जैसा शरीर है और जैसा भी दिखता है। आपको उसी से प्यार करना चाहिए। आज चीट डे बनाएं और अपनी पसंद का खाना खाएं। वजन और मोटापे की चिंता ना करें।मोटा होना अपराध नहीं है।खुद को स्वस्थ रखें और सकारात्मक सोच रखें।

- रेणुका डंग, डाइटीशियन

डाइटिंग का मतलब खाना छोड़ना नहीं होता।भोजन एेसा करना चाहिए, जिससे फैट ना बढ़े। उपवास रखना एक अच्छा विकल्प होता है।स्वस्थ रहने से हर बीमारी से दूर रहा जा सकता है। भोजन में पौषि्टकता को बढ़ाएं।

-डा. सुनील बंसल, फिजीशियन

इन चीजों को खाकर लड़े कोरोना से जंग

- नारियल पानी आपके शरीर का इलेक्ट्रोलाइट लेवल को सही रखता है और आपके शरीर को रिहाइड्रेट होने और पीएच लेवल को भी सही रखता है। क्योंकि नारियल पानी अल्कलाइन होता है इसलिए अगर आप इसे खाली पेट लेते हैं तो इससे मेटाबॉलिजम तेज होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

-घर का बना मट्ठा जो कि आपकी आंत को ठंडक देता है।इसे पीने से हाजमा दुरुस्त रहता है साथ ही खाने के पोषक तत्व शरीर आसानी से अवशोषित करता है।अगर इसमें भूना जीरा डालकर पिएंगे तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट कम होता है।

- तरबूज में प्राकृतिक रूप से अमीनो एसिड सिट्रुलिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप इसका जूस पीने के अलावा ऐसे भी खा सकते हैं।

- नींबू पानी सिस्टम को रिहाइड्रेट करता है साथ ही प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। यह भी माना जाता है इससे फैट कम होता है। विटामिन सी ज्यादा होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

- सलाद में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि फैट लॉस में मदद करता है। यह ठंडक पहुंचाता है और गर्मियो के लिए बढ़िया ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात यह है कि सलाद में कैलरी कम होती है और यह आपको लंबे वक्त तक भूख का अहसास नहीं होने देता। 

chat bot
आपका साथी