Dengue: डेंगू का हमला, मैनपुरी के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों चपेट में

मौसम बदलने के साथ अब वायरल और डेंगू पसार रहा पांव। घर-घर लोगों को बुखार की शिकायत। कहीं भी जमा न होने दें पानी। एडीज मच्‍छर के पनपने से हो रहा डेंगू। प्‍लेटलेट्स काउंट कम होने पर चढ़ाना पड़ रहा है जंबो पैक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:30 PM (IST)
Dengue: डेंगू का हमला, मैनपुरी के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों चपेट में
मैनपुरी के ग्रामीण इलाकों में कई लोग डेंगू बुखार से ग्रस्‍त हैं।

आगरा, जेएनएन। एक तरफ कोरोना वायरस ने आफत से लोग जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ डेंगू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। मैनपुरी जिले में बुखार अब बेकाबू होता जा रहा है। कई की डेंगू से मौत हो चुकी हैं तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों नागरिक इसकी चपेट में हैंं। जिले के कुसमरा, जागीर आैर शहर के अलावा कई क्षेत्रों में बीमारी का असर दिख रहा है। प्‍लेटलेट्स काउंट्स कम होने पर जंबो पैक चढ़ाना पड़ रहा है।

कुसमरा नगर में डेंगू के पैर पसारने से कई परिवार चपेट में आ गये हैं, छोटे-बड़े करीब दो दर्जन से भी अधिक लोग बीमार हैं। मरीजों की प्लेटलेट्स घट रही है। बीमार लोगों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। नगर में दो दर्जन से अधिक लोग ड़ेंगू की चपेट में आकर इलाज करा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य और नगर पंचायतकी ओर से नगर क्षेत्र में दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, लोगों में दहशत है।

कुसमरा में पिछले एक माह से पालीवाल मुहल्ला सहित अन्य भागों में डेंगू की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। अकेले पालीवाल मुहल्ला में एक दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर हजारों रुपए इलाज में खर्च कर चुके हैं। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुबैर हसन अल्वी की ड़ेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला चिकित्सालय मैनपुरी में और शिवा पाण्डेय, अंश तिवारी को ड़ेंगू पॉजिटिव होने के बाद उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि गोलू गुप्ता रामबृक्ष पाल,सुरेंद्र शर्मा, वर्षा शुक्ला, विक्रम शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा,धर्मेंद्र कुमार, चंगु मिश्रा, प्रदीप कुमार, राधिका का कस्बा में ही उपचार चल रहा है। 

chat bot
आपका साथी