UP Weather 2019: उमस से बेहाल हो चुके हैं तो जानिए कब मिलेगी राहत Agra News

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री किया गया रिकॉर्ड। 19 के बाद बारिश के आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 09:50 PM (IST)
UP Weather 2019: उमस से बेहाल हो चुके हैं तो जानिए कब मिलेगी राहत Agra News
UP Weather 2019: उमस से बेहाल हो चुके हैं तो जानिए कब मिलेगी राहत Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी में उमस से लोग बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

सुबह से तेज धूप निकली, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में धूप तेज हो गई, इससे उमस बढ़ गई। लोग पसीने से नहाते रहे, दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए। इसके बाद दोबारा धूप निकल आई। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी और कुछ देर के लिए बादल छाएंगे।

बादल छाएंगे, नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। मगर, बारिश नहीं होगी। दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी, इससे लोग परेशान रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रहेगा।  

chat bot
आपका साथी