राज्‍य सभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव के नाती ने पीटा चौकी इंचार्ज

दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे थे पड़रिया चौकी इंचार्ज विकास भारती। प्रधान सुधाकर यादव ने साथियों के साथ बोला हमला।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 09:46 PM (IST)
राज्‍य सभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव के नाती ने पीटा चौकी इंचार्ज
राज्‍य सभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव के नाती ने पीटा चौकी इंचार्ज

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में दाे पक्षों का आपसी विवाद सुलझाने पहुंचे चौकी इंचार्ज को राज्‍य सभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव के नाती ने पीट दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस बल के साथ सीओ कुरावली पहुंच गए हैं। घटना से पुलिसकर्मियों खासा गुस्‍सा है।

मामले के अनुसार गोपालपुर निवासी आशाराम व छोटे के बीच पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पड़रिया चौकी इंचार्ज विकास भारती मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान राज्‍य सभा सदस्‍य का नाती एवं गांव का प्रधान सुधाकर यादव भी पहुंच गया। किसी बात को लेकर प्रधान नाराज हाे गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दारोगा की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर सीओ कुरावली दद्न प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक प्रधान फरार हो चुका था। पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपित प्रधान भाजपा नेता व राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव के नाती हैं। दारोगा पर हमले से पुलिस कर्मियों में गुस्सा है। घटना को लेकर मामला दर्ज करने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। इस बाबत राज्‍य सभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं सही कार्य करने वाला व्‍यक्ति हूं। यदि मेरे किसी परिजन ने भी कोई गलत काम किया है तो मैं उसका सपोर्ट नहीं करता हूं। 

chat bot
आपका साथी