ताजमहल पर गूंजा गायत्री मंत्र, सुरक्षा एजेंसियों में हलचल Agra News

जानकारी होते ही रुकवाया गया पाठ। हरिद्वार से आया था दल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 05:26 PM (IST)
ताजमहल पर गूंजा गायत्री मंत्र, सुरक्षा एजेंसियों में हलचल Agra News
ताजमहल पर गूंजा गायत्री मंत्र, सुरक्षा एजेंसियों में हलचल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल पर सोमवार सुबह गायत्री मंत्र गूंजा। पश्चिमी गेट के बाहर रोड पर गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ करते बच्चों को देखकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने पाठ रुकवाकर बच्चों को उठा दिया।

मामला सोमवार सुबह 9:30 बजे का है। करीब 250 बच्चे लाल रंग की यूनिफार्म में ताजमहल पश्चिमी गेट पहुंचे थे। वे यहां कतारबद्ध होकर रोड पर बैठ गए। उन्होंने अचानक वेद मंत्रों और गायत्री मंत्र का जाप शुरू कर दिया। सामूहिक रूप से वेद मंत्रों का पाठ करने पर सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। बच्चों द्वारा किए गए वेद मंत्रों के पाठ को रुकवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीडियो रिकॉर्डिग और फोटो भी डिलीट करा दी गईं। बताया जा रहा है कि बच्चों का दल पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार से आया था।

chat bot
आपका साथी