Indian Railway: एक साल बाद पटरी पर दिखेगी गतिमान की गति, एक अप्रेल से चलेगी ट्रेन

Indian Railway कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पिछले साल देश में एक दिन के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा था उसके बाद 22 मार्च 2020 की मध्य रात्रि से देश भर में यात्री ट्रेनों का संचालन 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 03:14 PM (IST)
Indian Railway: एक साल बाद पटरी पर दिखेगी गतिमान की गति, एक अप्रेल से चलेगी ट्रेन
30 अप्रेल से शुरू होगा गतिमान एक्सप्रेस का संचालन।

आगरा, जागरण संवाददाता। लंबे समय से गतिमान एक्सप्रेस में सफर करने का इंतजार करने वाले यात्रियों का इंतजार एक अप्रेल को खत्म हो जाएगा। एक साल आठ दिन बाद रेलवे ने फिर से गतिमान एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। फिलहाल एक अप्रैल से 30 जून 2021 तक गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। यदि आगे स्थिति ठीक रही तो रेलवे संचालन अवधि और बढ़ाएगा।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पिछले साल देश में एक दिन के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा था, उसके बाद 22 मार्च 2020 की मध्य रात्रि से देश भर में यात्री ट्रेनों का संचालन 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया तो लाकडाउन का समय भी बढ़ता गया और रेलवे ने यात्री ट्रेनों का संचालन बंद रखा। अनलाक के बाद अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन गतिमान का परिचालन नहीं किया जा रहा था। ताजमहल सहित अन्य स्मारक खुलने के बाद गतिमान को चलाने की मांग भी उठी थी। अब एक अप्रैल से गतिमान एक्सप्रेस को भी फिर से शुरू करने का निर्णय रेलवे अधिकारियों ने लिया है।

निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलेगी

-गतिमान एक्सप्रेस क्रमांक 12050 निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे झांसी के लिए रवाना होगी, जो सुबह 9:50 बजे आगरा और 11:07 बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचेगी। दोपहर 12:35 बजे झांसी पहुंचेगी।

- ट्रेन क्रमांक 12049 झांसी से दोपहर 03:05 बजे रवाना करेगी, जो ग्वालियर 04:03 बजे पहुंचेगी और आगरा 05:40 बजे पहुंचेगी। रात 07:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

सप्ताह में छह दिन चलेगी

आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रेल से गतिमान का संचालन शुरू हो रहा है। ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष छह दिन चलेगी। अभी ट्रेन को 30 जून तक के लिए संचालित किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी