गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

आगरा: 11 दिन तक भगवान गणेश की आराधना के बाद रविवार को शहर में जगह-जगह धूमधाम से विसर्जन किया गया। ढोल की थाप और डीजे पर थिरकते हुए श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचे और कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

फोटो

- 11 दिन तक भगवान गणेश की आराधना के बाद रविवार को धूमधाम से किया विसर्जन

- ढोल और डीजे पर नाचते-गाते श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे आगरा: आसमान में छाए बादलों के बीच चलती शीतल बयार, उड़ता अबीर और गुलाल, डीजे पर गूंजते भक्ति गीत और ढोल की थाप पर थिरकते श्रद्धालु। रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सड़कों पर भारी सैलाब उमड़ा। हाथों में गणेश प्रतिमाएं थामे और गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष करते श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। साथ ही गणपति से अगले साल जल्दी आने की कामना की गई।

11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुई थी। रविवार को अनंत चतुर्दशी पर शहर भर में पंडालों और घरों में विराजमान प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। सुबह से ही यमुना किनारे हाथीघाट, दशहरा घाट, कैलाश, बल्केश्वर और पोइया घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक प्रतिमा विसर्जन किया गया। पीओपी व मिट्टी की प्रतिमाओं का अलग कुंड में विसर्जन

विसर्जन स्थलों पर इस बार सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने अच्छी पहल की। मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग कुंड बनवाए थे। वहां इसके बैनर भी लगे थे। कुंडों के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई। प्रतिमा विसर्जन को श्रद्धालुओं को कुंड में नहीं उतरने दिया गया। यहां पुलिस मुस्तैद रही। यमुना किनारा रोड पर रहे जाम के हालात

हाथीघाट पर प्रतिमा विसर्जन को भीड़ उमड़ी। इसके चलते यमुना किनारा रोड पर जाम के हालात रहे। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने फटकारीं लाठियां

दोपहर दो बजे हाथीघाट के पास कुछ युवा आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। खारी नदी में हुआ विसर्जन

श्री साई सेवा मित्र मंडल द्वारा डिफेंस एस्टेट फेज-वन में रविवार दोपहर आरती हुई। फूलों की वर्षा से पंडाल में मोहक छटा बिखरी। गणपति बप्पा को बुंदू कटरा, सेवला, रोहता, बाद, नगला कोठावली होते हुए खारी नदी में विसर्जित किया गया। संजय सत्यदेव, हार्दिक गोयल, पदम सिंह चौहान, शानु गुप्ता, राजेंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। सिद्धि विनायक मंदिर में हुई महाआरती

गोकुलपुरा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति उत्सव का समापन महाआरती व विसर्जन के साथ हुआ। मंदिर में गणेश सहस्र का पाठ और हवन-पूजन हुआ। 1008 दीपकों से आरती हुई। कैलाश घाट पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन हुआ। महंत ज्ञानेश शास्त्री, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मनमोहन अस्थाना, मनीष शर्मा, रजत अस्थाना, शरद, आशीष मौजूद रहे। ईको-फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन

मंगलमूर्ति सेवा समिति द्वारा नौलक्खा तांगा स्टैंड पर स्थापित गणपति प्रतिमा का विसर्जन रैपुरा जाट पर यमुना नदी में किया गया। 21 फुट ऊंची प्रतिमा ईको-फ्रेंडली थी। दिग्विजय नाथ तिवारी, अंशुल ठाकुर, मनीष तोमर, मयंक, मुकुल, गोल्डी शर्मा, विक्रांत ठाकुर, टिंकल कुशवाहा मौजूद रहे। बैंडबाजों संग बल्केश्वर के राजा को किया विदा

गणेश चौक पर कमलानगर-बल्केश्वर के राजा की 23 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसका विसर्जन रविवार को बल्केश्वर में यमुना के तट पर बने कुंड में बैंडबाजों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने किया। गणपति विसर्जन में दिखी प्रकृति की फिक्र

फोटो

- शहर के पार्को, बड़े बर्तनों में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

- महाराष्ट्र समाज की पहल के बाद आगे आए शहरवासी आगरा: शहरवासियों को भी प्रकृति की फिक्र है। यही वजह रही कि गणपति उत्सव में उन्होंने जगह-जगह ईकोफ्रेंडली गणपति स्थापित किए। रविवार को विसर्जन भी इस तरह किया, जिससे प्रकृति को क्षति न पहुंचे। पार्को में बने कुंड, बड़े बर्तनों में प्रतिमाएं विसर्जित की गई। इसकी पहल महाराष्ट्र समाज ने पिछले दिनों गणपति विसर्जन में की थी।

सनातन धर्म महासभा मंदिर, शहजादी मंडी में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन दोपहर में मंदिर परिसर में ही किया गया। भगोने में भरे पानी और दूध में प्रतिमा विसर्जित की गई। प्रतिमा घुलने के बाद इसे पेड़-पौधों में डाल दिया जाएगा। वासुदेव प्रसाद मित्तल, सर्वोत्तम सिंह, राजन लाल गुप्ता, सुनील दत्त शर्मा, द्वारिका प्रसाद सिंह, ललित कुमार कुकरेजा मौजूद रहे। पा‌र्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेज-2 में गणपति का विसर्जन पार्क में बने कुंड में किया गया। राधाकृष्ण मंदिर से सजे हुए रथ पर गणपति को विराजमान कर कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। पं. गिरीश उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण किया। सुमन चाहर, सोनल बडोला, उमा सिंह, चांदनी भोजवानी, स्वाति, जुली गुप्ता, मंजू दत्ता, मिनी छाबड़ा आदि मौजूद रहीं। शहीद भगत सिंह पार्क, बल्केश्वर में ईको-फ्रेंडली गणेश जी का विसर्जन पार्क में ही गड्ढा खोदकर किया गया। पंजाबी सभा महानगर आगरा की सिकंदरा इकाई ने पुष्पांजलि गार्डेनिया में तालाब में मिट्टी की प्रतिमा विसर्जित की।

सोनी अपार्टमेंट, अशोक नगर में गणेश महोत्सव में रविवार को गणपति को विदाई दी गई। ताल मंगलेश्वर में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शुद्ध पानी में विसर्जन कर शहर को संदेश दिया गया। वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल, सुभाष जैन, राजू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी