जापानी पर्यटक संग धोखाधड़ी: दिल्ली में खतरा बताकर भेजा आगरा, किराये के नाम पर वसूले 25 हजार, ड्राईवर ने भी ठगा

Fraud with Japanese tourist भटकते हुए जापानी पर्यटक पर्यटन थाने पहुंचा पुलिस से मदद मांगी। पर्यटन पुलिस ने पर्यटक को दिल्ली स्थित जापानी दूतावास लेकर गई। जिसके बाद पर्यटक और दूतावास ने आगरा पुलिस की सराहना की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 01:19 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 01:19 PM (IST)
जापानी पर्यटक संग धोखाधड़ी: दिल्ली में खतरा बताकर भेजा आगरा, किराये के नाम पर वसूले 25 हजार, ड्राईवर ने भी ठगा
पर्यटक और दूतावास ने आगरा पुलिस की सराहना की।

 जागरण संवाददाता, आगरा: दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की एक टूर एजेंसी ने पर्यटक को दिल्ली में खतरा बताते हुए उसे आगरा जाने के लिए कहा। इसके बाद उसे टैक्सी से आगरा भेजने के एवज में 25 हजार रुपये किराया भी वसूल लिया। टैक्सी चालक उसे यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा लेकर आया। यहां फतेहाबाद रोड उतारकर चला गया।

भटकते हुए जापानी पर्यटक पर्यटन थाने पहुंचा, पुलिस से मदद मांगी। पर्यटन पुलिस ने पर्यटक को दिल्ली स्थित जापानी दूतावास लेकर गई। जिसके बाद पर्यटक और दूतावास ने आगरा पुलिस की सराहना की।

सहायक आयुक्त ताज सुरक्षा, अरीब अहमद ने बताया कि जापानी पर्यटक का नाम तात्सुकी है। वह बुधवार की सुबह फतेहाबाद रोड पर काफी देर से भटक रहा था। पुलिसकर्मियों ने परेशान देखा तो पर्यटन थाने लेकर आए। यहां बातचीत करने पर पर्यटक ने बताया कि वह भारत भ्रमण पर आया है। वह मंगलवार को दिल्ली पहुंचा। यहां एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी का एजेंट मिला। उसे बताया कि दिल्ली में उसे खतरा है। यहां पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पर्यटक से कहा कि वह सुरक्षा को देखते हुए आगरा चला जाए। जिसके बाद उसे आगरा जाने के लिए टैक्सी दी। जिसका किराया 25 हजार रुपये लिया। टैक्सी चालक उससे रुपये लेकर फतेहाबाद मार्ग पर छोड़ गया। पर्यटक को पर्यटन थाने में ठहराने और खाने की व्यवस्था की गई। रात को पर्यटन थाने के सिपाही वेदांत तेवतिया पर्यटक को दिल्ली स्थित जापानी दूतावास लेकर गए। तात्सुकी को दूतावास के कर्मचारियों के सुपुर्द किया।

दस दिन में दूसरी घटना

दिल्ली की टूर एंड ट्रैवल एजेंसी द्वारा दस दिन में किसी पर्यटक के साथ धोखाधड़ी की दूसरी घटना है। इससे पहले पर्यटक को एक लाख का टूर पैकेज देने के नाम पर एजेंसी ने ठग लिया था। कैंट रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालक ने उससे जबरन तीन हजार रुपये वसूल लिए थे। धमकी से दहशत में आया पर्यटक भागकर पास की कैंट चौकी पर पहुंचा था। पर्यटन पुलिस उसे भी दिल्ली में संबंधित दूतावास तक लेकर गई थी।

chat bot
आपका साथी