Agra News: यमुना नदी में नहाने आए चार दोस्त डूबे, पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

Agra News In Hindi Yamuna River ताजगंज श्मशान घाट शव यात्रा में आए थे नौलक्खा के रहने वाले युवक। हाथी घाट रेलवे पुल के पास की घटना तलाश में जुटे पीएसी गोताखोर। युवकों के स्वजन का बुरा हाल है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 04 Jun 2023 06:59 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2023 06:59 AM (IST)
Agra News: यमुना नदी में नहाने आए चार दोस्त डूबे, पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल
Agra News: तलाश में जुटे पीएसी गोताखोर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में छत्ता हाथी घाट स्थित रेलवे पुल के पास यमुना में नहाने उतरे तैराक रितिक समेत चार मित्र शनिवार को डूब गए। चारों की आयु 20 से 22 वर्ष थी। किनारे पर खड़े दो मित्रों ने बचाने का प्रयास किया। चारों के नदी के बीच में होने के चलते उनकी मदद नहीं कर सके। पुलिस और पीएसी के गोताखोर चारों की तलाश में जुटे थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होने ताजगंज श्मशान घाट आए थे

घटना शनिवार दोपहर दो बजे की है। नौलक्खा सदर में वृद्ध महिला का निधन हो गया था। बस्ती के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने ताजगंज श्मशान घाट आए थे। इसमें छह मित्र रितिक, सोनू उर्फ विष्णु, सचिन, तुषार, पवन और विशाल भी आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी मित्र हाथी घाट रेलवे पुल के नीचे पहुंचे। पवन और विशाल प्रत्येक शनिवार को बुलाकी बाबा की पूजा करने घाट पर आते हैं। वह पूजा करने लगे।

घाट के दूसरी ओर जाने की कहकर चले गए

चारों मित्र घाट के दूसरी ओर जाने की कहकर चले गए। करीब 20 मिनट बाद पवन और विशाल चारों मित्रों की तरफ गए। उनसे बाहर आने की कहा। रितिक को तैरना आता था। वह किनारे पर आने के दौरान अचानक डूब गए। विशाल और पवन उन्हें बचाने को नदी में उतरे, लेकिन पैर धंसने के चलते वह बाहर निकल आए।

दोनों बाइक से घर पहुंचे। स्वजन को उनके डूबने की जानकारी दी। बड़ी संख्या में बस्ती के लोग घाट पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी करीब चार बजे मिली। जिसके बाद पीएसी गोताखोर और तैराक को बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि चारों युवकों की तलाश की जा रही है।

चार बहनों में इकलौता था विष्णु

सोनू उर्फ विष्णु चार बहनों का इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद दो बहनों और की मां जिम्मेदारी उस पर थी। बेटे के डूबने की जानकारी पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। 

chat bot
आपका साथी