Flight from Agra: हवाई सेवा के शुभारंभ में जुटा खेरिया हवाई अड्डा प्रबंधन, इन शहरों के लिए 28 से भरी जाएगी उड़ान

Flight from Agra होली पर आगरा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 28 और 29 मार्च से ताजनगरी देश के चार बड़े महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। इसके लिए खेरिया हवाई अड्डे पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 03:27 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 03:27 PM (IST)
Flight from Agra: हवाई सेवा के शुभारंभ में जुटा खेरिया हवाई अड्डा प्रबंधन, इन शहरों के लिए 28 से भरी जाएगी उड़ान
आगरा से भरी जाएगी 28 मार्च से चार शहरों को उड़ानें।

आगरा, जागरण संवाददाता। 28 मार्च से भोपाल और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है।इसके लिए खेरिया हवाई अड्डे पर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों की मौजूदगी में हवाई सेवा का शुभारंभ होगा। एयरफोर्स के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

होली पर आगरा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 28 और 29 मार्च से ताजनगरी देश के चार बड़े महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। इसके लिए खेरिया हवाई अड्डे पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह हवाई सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। इसके लिए एयरलाइंस ने अपना स्टाफ भी तैनात कर दिया है।खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी का कहना है कि 28 मार्च को शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस हवाई अड्डे से पहले से ही उड़ानें संचालित होती रही हैं, इसिलए वृहत स्तर पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

28 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

- आगरा-भोपाल फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे से सुबह 11.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहां से दोपहर 12.55 बजे आगरा के लिए टेक आफ करेगी। जोकि दोपहर 2.30 बजे आगरा पहुंचेगी।यह फ्लाइट प्रतिदिन होगी। इसका किराया सिर्फ 2523 रुपये होगा।

- बेंगलुरु-आगरा के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट दोपहर 11.15 बजे बेंगलुरु से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1.40 बजे आएगी फिर दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। यह उड़ान तीसरे पहर 4.45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) को होगी।इसका किराया 4379 रुपये होगा।

29 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

- अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 8 बजे अहमदाबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। जोकि सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बीस मिनट बाद यानि सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हाेगी। इस फ्लाइट का किराया 3588 रुपये होगा।

- मुंबई-आगरा फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। जोकि तीसरे पहर 3.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगी। इसका किराया 4218 रुपये होगा। 

chat bot
आपका साथी