गैस पाइप लाइन के पास कूड़ा जलाने पर पांच हजार जुर्माना

आवास विकास सेक्टर दस की घटना नगर निगम टीम ने की कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 05:10 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 05:10 AM (IST)
गैस पाइप लाइन के पास कूड़ा जलाने पर पांच हजार जुर्माना
गैस पाइप लाइन के पास कूड़ा जलाने पर पांच हजार जुर्माना

आगरा, जागरण संवाददाता । नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बाद भी हर दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर में आवास विकास सेक्टर दस (देश दीपक स्कूल के पास) पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन के पास कूड़ा जला दिया गया। गैस पाइप लाइन के पास आग की लपटें और धुआं उठने पर क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की। टीम ने दिलीप मोड़वानी पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।

आवास विकास सेक्टर दस के अधिकांश घरों में पीएनजी लाइन है। यह लाइन ग्रीन गैस कंपनी ने बिछाई है। देश दीपक स्कूल के पास से होकर पीएनजी लाइन निकली है। ठीक बगल में नाली भी है। शनिवार को दोपहर 12 बजे दिलीप मोड़वानी ने घर का कूड़ा निकालकर नाली में फेंक आग लगा दी। आग की लपटें उठने लगीं। यह देख क्षेत्रीय लोग डर गए। अनहोनी की आशंका पर नगर निगम की टीम को फोन किया। सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिलीप की गलती से बड़ा हादसा हो सकता था। दिलीप पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में कूड़ा जलाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। फोटो---नगला हवेली चौराहे के पास पड़ा कूड़ा, लोग परेशान

जासं, आगरा : नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से दयालबाग स्थित नगला हवेली चौराहे के पास अस्थायी डलावघर बन गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेसहारा जानवर घूमते रहते हैं। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि नगर निगम में दो शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अस्थायी डलावघर को खत्म नहीं किया गया है। हर दिन कूड़े का उठान भी नहीं हो रहा है। जल्द ही नगरायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। क्षेत्रीय निवासी रामवीर सिंह ने कहा कि कूड़े की बदबू और आसपास फैली गंदगी से लोग परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी