प्रदेश के वित्‍त मंत्री बोले, बेरोजगार विपक्ष जनता को कर रहा है गुमराह Agra News

मंत्री सुरेश खन्ना ने साधा विपक्ष पर निशाना। कहा सर्व हितैषी है केंद्र का बजट। दिल्ली का शाहीन बाग है विपक्ष की देन कुंठित हैं विपक्षी नेता।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 08:35 AM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 08:35 AM (IST)
प्रदेश के वित्‍त मंत्री बोले, बेरोजगार विपक्ष जनता को कर रहा है गुमराह Agra News
प्रदेश के वित्‍त मंत्री बोले, बेरोजगार विपक्ष जनता को कर रहा है गुमराह Agra News

आगरा, जेएनएन। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनभावना के अनुरुप कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश की कई समस्याओं का समाधान किया है जो विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है। बौखलाया विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

वित्त राज्‍य मंत्री सुरेश खन्‍ना रविवार शाम कासगंज में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर जागरण से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने देश में हो रहे सीएए के विरोध के लिए विपक्ष को जिम्‍मेदार बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष कुंठित है। जनता ने उसे नकार दिया है। यही कारण है विपक्षी सीएए को लेकर आम जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन भारत सरकार विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दे रही। सीएए के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्‍हें बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की भी नागरिकता छीनेेेेगा नहीं बल्कि नागरिकता देगा। मोदी ने विपक्ष को बेरोजगार कर दिया है। बजट को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वर्षो बाद ऐसा कल्याणकारी बजट आया है जिसमें मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट पूरी तरह संतुलित है और उत्साह बढ़ाने वाला है। दिल्ली के शाहीन बाग पर उन्होने कहा कि यह सब विपक्ष की देन है। दिल्ली में भाजपा की लहर है पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी के परिवार में हुई शादी में शामिल होने के लिए वित्‍त राज्‍य मंत्री कासगंज आए थे। समारोह में उन्होंने वर एवं वधु को आशीर्वाद दिया।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वित्त मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. बी.डी राना, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, राजीव माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, सर्वोदय माहेश्वरी आदि प्रमुख रहे। 

chat bot
आपका साथी