यूथ ने बदला फैशन का रूट

युवकों में बदला फैशन का ट्रेंड। पेस्टल कलर और डिफरेंट फेब्रिक के साथ सिलाउट्स का बढ़ा क्रेज।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 06:12 PM (IST)
यूथ ने बदला फैशन का रूट
यूथ ने बदला फैशन का रूट

आगरा(जागरण संवाददाता): विंटर हो या समर। या फिर हो मानसून का सीजन। हर मौसम के लिए यूथ फैशन के नये रंग ढूंढ ही लेता है। कलर, डिजाइन, फेब्रिक आदि में फैशन की नई राह तलाश ही लेता है। फैशन डिजाइनर अभिषेक शर्मा के अनुसार जो सबसे अलग हो वही फैशन कहलाता है। यूथ इसी सोच का अनुसरण करते हैं। पहले सोचा जाता था कि युवतियां या महिलाएं ही फैशन में एक्सपेरिमेंट कर नये स्टाइल अपनाती हैं लेकिन अब ये सोच बदल रही है। बॉयज भी अब फैशन के नये ट्रेंड को फोलो करने लगे हैं। कॉटन या डेनिम फेब्रिक पसंद करने वाले युवक अब लेनिन और रियोन को भी तवज्जो दे रहे हैं। अभिषेक के अनुसार कुछ खास सिलउट्स(डिजाइन के विविध प्रकार) युवा वर्ग को खास पसंद आने लगे हैं। कट्स, ए लाइन या डिफरेंट पॉकेट स्टाइल को युवा वर्ग खूब पसंद कर रहा है। आज का यूथ फैशन के नये रूट पर चल निकला है।

कलर्स में हो रहा एक्सपेरिमेंट:

ब्लैक और व्हाइट को विशेष पसंद करने वाले युवक इस समय कलर्स में डार्क पेस्टल कलर्स को बेहद पसंद कर रहे हैं। ब्लू, पर्पल, पिंक आदि पेस्टल शेड्ज खास पसंद किये जा रहे हैं।

डेनिम और कॉटन से बढ़ी बात:

नीली जींस और कॉटन की शर्ट या हॉजरी की टीशर्ट से आगे बढ़ते हुए युवकों की पसंद लेनिन, सिल्क, रेयोन तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा बॉयज श्रृग को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रिंट्स की बात हो निराली:

अक्सर कर चेक्स या प्लेन प्रिंट्स को पसंद करने वाला यूथ अब प्रिंट्स की दुनिया में भी आगे चल निकला है। डॉट प्रिंट, फ्लोरल, केमोफ्लेग, जेओमेटरिकल लाइंज को वर्तमान में काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा हाफ प्रिंटेड शर्ट्स, केमोफ्लेग टी शर्ट, कार्टून केरेक्टर टी शर्ट, केरेक्टर टी शर्ट, नी लेंक्थ जींस एंड हाफ पेंट को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

लोफर्स की बढ़ी डिमांड:

फुटवियर्स में भी यूथ की पसंद कुछ हट कर हो चुकी है। मार्केट मे मिल रहे लोफर्स, स्नीकर्ज एंड कैजुअल शूज की डिमांड काफी बढ़ी हुई है।

chat bot
आपका साथी