यूपी और गुजरात का गहरा संबंध:शर्मा

आगरा: मथुरा में उपमुख्यमंत्री दिनश शर्मा ने कहा कि कान्हा के पास जब तक बंशी रही, तब तक उन्हों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Mar 2018 12:25 PM (IST) Updated:Sat, 24 Mar 2018 12:43 PM (IST)
यूपी और गुजरात का गहरा संबंध:शर्मा
यूपी और गुजरात का गहरा संबंध:शर्मा

आगरा: मथुरा में उपमुख्यमंत्री दिनश शर्मा ने कहा कि कान्हा के पास जब तक बंशी रही, तब तक उन्होंने ब्रज में रहकर प्रेम का संदेश दिया। इसके बाद वह गुजरात चले गए और वहा जाकर उन्होंने आसुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए सुदर्शन चक्त्र धारण कर लिया। आज उन्हीं कान्हा ने अपने भक्त को गुजारत से यूपी का विकास करने के लिए को भेजा है।

उपमुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोवर्धन की राधा गोल्फ कॉलोनी में यदुनाथ गोस्वमी की चल रही कथा में शरीक होने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री ने भावनात्मक भाव से जोड़ते हुए अपनी बात को बड़ी ही सफाई से लोगों की बीच में रखा। उनका कहना था कि यूपी और गुजरात के बीच गहरे संबंध हैं। भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा से गुजरात जाने के इतिहास उठाते हुए उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनको आसुरी शक्तियों का विनाश करने करने वाला बताया। उनका कहना था कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने हाथ में बंशी लेकर ब्रज से प्रेम का संदेश दिया था, ठीक उसी तरह गुजरात में सुदर्शन चक्त्र थाम करके आसुरी शक्तियों का नष्ट किया। आज भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्त के रूप में हमे गुजरात से प्रधानमंत्री दिया है, जो आसुरी शक्तियों का विनाश कर यूपी का नहीं पूरे देश का विकास कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राधा गोल्फ कॉलोनी में सत्संग भवन का भी उद्घाटन किया।

chat bot
आपका साथी