Deputy CM ने की BJP कार्यकर्ताओं की सराहना, बोले सेवा बनी मिसाल, कार्यकर्ता बेमिसाल

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने लाॅकडाउन में किए गए सेवा कार्यो की ई-बुक का वर्चुअल माध्यम से किया विमोचन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 04:44 PM (IST)
Deputy CM ने की BJP कार्यकर्ताओं की सराहना, बोले सेवा बनी मिसाल, कार्यकर्ता बेमिसाल
Deputy CM ने की BJP कार्यकर्ताओं की सराहना, बोले सेवा बनी मिसाल, कार्यकर्ता बेमिसाल

आगरा, जागरण संवाददाता। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार काे वर्चुअल माध्यम से भाजपा आगरा महानगर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिला इकाई की ई-बुक का विमोचन किया। इस बुक में लॉकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्य दर्ज हैं। उनका कहना था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का निर्णय सही समय पर लेकर जहां देश की जनता को सुरक्षित बनाया, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यो से नई मिसाल पेश की है, जिससे वे बेमिसाल बन गए हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य की सभी ने प्रशंसा की है। हर सड़क पर जन समूह उमड़ रहा था। पार्टी कार्यकर्ता और विचार परिवार बिना थके, भोजन, पानी, चप्पल उपलब्ध करा रहा था। विपक्ष घरों में बैठ खामियां निकाल रहा था। ई-बुक पार्टी को प्रोत्साहित तो दूसरे लोगों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित करती रहेगी। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अागामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र में नौ से 13 सितंबर तक वर्चुअल कार्यशाला होंगी। इसमें बूथ प्रबंधन एवं बूथ को और मजबूत कैसे बनाना है, ये समझाया जाएगा। इस कार्यशाला में सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रमुख, मंडलाध्यक्ष, मंडल महामंत्री प्रतिभाग करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत गोष्ठियां, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधरोपण, रक्तदान, सेवा कार्य किए जाएंगे। वहीं 25 सितंबर से दाे अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में ई-बुक विमोचन में भाजपाइयों ने स्क्रीन लगा डिप्टी सीएम को सुना। इस दौरान प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला सिंह माहौर, मेयर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मौजूद थे। जिला इकाई के विमोचन में जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, जिला महामंत्री संतोष कटारा, विजय आर्यन, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, उमा शंकर माहौर, सोनू चौधरी आदि ऑनलाइन जुड़े। 

chat bot
आपका साथी