Gujjar Reservation Movement: दिल्ली- कोटा रेल मार्ग ठप, नंदा देवी व जनशताब्दी एक्सप्रेस रद

राजधानी युवा गोल्डन टेंपल पश्चिम एक्सप्रेस का संचालन आगरा की तरफ से किया गया। गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली-कोटा रेलमार्ग ठप पड़ा है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी करीब तीस आरक्षण रद हुए।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 04:58 PM (IST)
Gujjar Reservation Movement: दिल्ली- कोटा रेल मार्ग ठप, नंदा देवी व जनशताब्दी एक्सप्रेस रद
राजधानी, युवा, गोल्डन टेंपल, पश्चिम एक्सप्रेस का संचालन आगरा की तरफ से किया गया।

आगरा, जेएनएन। गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली-कोटा रेल मार्ग ठप हो गया है। गुर्जरों द्वारा पटरी पर कब्जा कर लेने के कारण इस रेल मार्ग पर संचालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को कोटा से देहरादून जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से कोटा जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद हो गई। राजधानी एक्सप्रेस तीन, युवा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलकर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचीं। राजधानी, युवा, गोल्डन टेंपल, पश्चिम एक्सप्रेस का संचालन आगरा की तरफ से किया गया। गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली-कोटा रेलमार्ग ठप पड़ा है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी करीब तीस आरक्षण रद हुए। रेलवे को तीस हजार का नुकसान हुआ। यदि गुर्जर आंदोलन दो- तीन दिन में खत्म नहीं हुआ, तो दीपावली पर लोगों का घर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। दीपावली नजदीक आ रही है और धनतेरस से पहले ही यात्री आवागमन शुरू कर देते हैं। यात्री आरक्षण रद कराने के लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। ट्रेनों की लोकेशन लेने के लिए भी पूछताछ केंद्र पर यात्रियों का तांता लग रहा है। यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन भी आंदोलन पर लगातार नजर रख रहा है। ट्रेन रद रहने के कारण यात्रियों का गन्तव्य पर पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी