Teacher's Day Special: मनोज सर बने 'द्रोणाचार्य', तभी तो Poonam Yadav बनीं 'अर्जुन' Agra News

अर्जुन अवार्ड विजेता महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने अपने कोच को कहा शुक्रिया। गली की टीम से राष्‍ट्रीय टीम तक पहुंचाने का दिया श्रेय।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 09:29 PM (IST)
Teacher's Day Special: मनोज सर बने 'द्रोणाचार्य', तभी तो Poonam Yadav बनीं 'अर्जुन' Agra News
Teacher's Day Special: मनोज सर बने 'द्रोणाचार्य', तभी तो Poonam Yadav बनीं 'अर्जुन' Agra News

आगरा, मनोज कुमार। मैं भी एक साधारण खिलाड़ी ही थी। मेरी कला को पहचाना, मुङो गली क्रिकेट से देश की टीम तक पहुंचाया, खेलों में देश के सर्वोच्च सम्मान अर्जुन अवार्ड के लायक बनाया। उन्हें शिक्षक दिवस पर धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। यही कहूंगी मनोज सर द्रोणाचार्य बने तभी तो मैं अर्जुन बनी।

यह बातें शिक्षक दिवस को लेकर देश की स्टार महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने कहीं। पूनम ने बताया की उनके कोच मनोज कुशवाह उनके कोच कम भाई ज्यादा हैं। जीवन में जब भी परेशानी आई तो माता पिता के बाद अगर कोई मेरे साथ रहा तो वह मनोज सर हैं। पूनम ने बताया कि वह मनोज सर को 2007 से जानती हैं, लेकिन उनसे कोचिंग 2012 से लेनी शुरू की। तब पूनम उप्र महिला टीम से खेलती थीं। वहां से देश की महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना, खुद को बेस्ट स्पिन बॉलर के तौर पर साबित करना और फिर आगरा के लिए चौथा अर्जुन अवार्ड जीतने में जितनी मेहनत पूनम की रही उतना ही प्रयास उनके कोच मनोज कुशवाह का रहा। राष्ट्रपति भवन में जब पूनम को अर्जुन अवार्ड मिला तो पूनम से ज्यादा मनोज कुशवाह के चेहरे पर खुशी थी। मनोज कुशवाह अब भी पूनम के नियमित कोच हैं।

एकलव्य स्टेडियम में अफगानी सर से ली ट्रेनिंग

पूनम बताती हैं कि बचपन में जब गली मुहल्लों में क्रिकेट खेलती थी तो उस समय एकलव्य स्टेडियम में अफगानी सर से कोचिंग ली। अफगानी सर ने मेरे खेल में काफी सुधार किया। वहीं मनोज सर ने खेल में सुधार के साथ-साथ मुङो मानसिक रूप से एक मजबूत खिलाड़ी बनाया। दबाव में कैसे कूल रहें, यह सिखाया। यह सीख मेरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत काम आ रही है। मनोज सर ट्रेनिंग देने के लिए सुबह जल्दी उठ जाते हैं। कभी- कभी मैं ही लेट हो जाती हूं। रेलवे की नौकरी के साथ-साथ मैंने दिन में तीन सत्रों में कोचिंग ली पर मनोज सर हमेशा टाइम के पाबंद रहे।

सोनी अपार्टमेंट में किया गया स्वागत

लीडर्स आगरा संस्था ने बुधवार को अशोकनगर स्थित सोनी अपार्टमेंट में कार्यक्रम आयोजित कर स्टार महिला क्रिकेटर पूनम यादव का सम्मान किया। पूनम का इलायची की माला पहना कर अभिनंदन किया। लीडर्स आगरा की वंदना सिंह व मुख्य अतिथि उद्यमी रजत अस्थाना ने शाल ओढ़ाकर पूनम व कोच मनोज कुशवाह को सम्मानित किया। सुनील जैन, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल ने पूनम यादव और मनोज कुशवाह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पूनम यादव ने नागरिको से कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। यहां प्रीति सोनी, ऋचा सक्सेना, राखी गोयल, पारुल शर्मा, अंजना गोयल, अर्चना गोयल, माधवी वर्मा, मनोज गोयल, हिमांशु सक्सेना, सुजय अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, पारस जैन, राहुल जैन, सुनील वर्मा, गीता वर्मा, पिंकी आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी