आगरा की संक्षिप्त खबरें

35 ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हुआ पंचायत घरों का निर्माण कार्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:15 AM (IST)
आगरा की संक्षिप्त खबरें
आगरा की संक्षिप्त खबरें

35 ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हुआ पंचायत घरों का निर्माण कार्य

आगरा, जागरण संवाददाता। जिले में पंचायत घर निर्माण योजना गति नहीं पकड़ पा रही। अब तक 165 ग्राम पंचायतों में ही इसका काम शुरू हो सकता है। जबकि 210 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण होना है।

शासन के निर्देश पर अब हर ग्राम पंचायत में पंचायत घर अनिवार्य कर दिया है। जिले में 695 में से 210 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें पंचायत घर नहीं है। पिछले तीन दिनों में 35 पंचायत घरों के निर्माण शुरू हो गया। इसे मिलाकर 165 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि अभी भी 35 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर का काम नहीं शुरू हो सका है। मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा ने इस योजना में गति लाने के निर्देश दिए हैं। पिछले महीने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम हुई मंडल स्तरीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत घरों के निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी योजना में गति नहीं आ पा रही है। मुस्लिम समुदाय से अपील, बारावफात पर घरों में करें इबादत

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद ने बारावफात पर घरों में ही इबादत करने की अपील की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगाई ने कहा कि इस बार कोरोना काल में नबी-ए-जुलूस नहीं निकलेगा। इसलिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का खुशी मनाएं। उन्होंने कहा कि अपने घरों में ही धार्मिक झंडा लगाएं, रोशनी करें, कुरान ख्वानी और मिलाद शरीफ आदि की रस्म अदा करें। मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज के लिए नेक काम करें। महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी का पालन जरूर करें। इस दौरान इरफान सलीम, डा. सिराज कुरैशी, तालिब, शहजाद, आकिब हुसैन, आरिफ अली, अय्यूब खान, इसरार उद्दीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी