बॉलीवुड से ब्रज का है नाता पुराना, Big Screen पर ताज का क्रेज बरकरार Agra News

फिल्म ताजमहल के बाद मायानगरी पर चला ब्रज का जादू। अब तक दर्जनों फिल्मों की शूटिंग ब्रज क्षेत्र में हो चुकी है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 08:25 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 08:25 AM (IST)
बॉलीवुड से ब्रज का है नाता पुराना, Big Screen पर ताज का क्रेज बरकरार Agra News
बॉलीवुड से ब्रज का है नाता पुराना, Big Screen पर ताज का क्रेज बरकरार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ब्रज में फिल्मों की शूटिंग को तीन दिन फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लोकेशन की रेकी की। ब्रज से बॉलीवुड का यह नाता कोई नया नहीं है। फिल्म 'ताजमहलÓ के बाद ताजमहल का जादू मायानगरी पर ऐसा चढ़ा कि यहां अब तक दर्जनों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं।

वर्ष 1963 में फिल्म अभिनेता प्रदीप कुमार और अभिनेत्री बीना राय अभिनीत फिल्म में ताजमहल बड़े पर्दे पर नजर आया तो उसका जादू दर्शकों पर चल उठा। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों की शृंखला, बटेश्वर के मंदिर, चंबल के बीहड़, मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में समय-समय पर फिल्मों की शूटिंग होती रहीं। पिछले कुछ वर्षों में उप्र में शूटिंग के लिए उप्र सरकार द्वारा सुविधाएं व रियायतें दिए जाने के बाद तो नई लोकेशन तलाशने वाले फिल्म निर्माताओं को ब्रज में शूटिंग खूब रास आती रही है। ब्रज में फिल्म शूटिंग से जुड़े रहे प्रमोद राना बताते हैं यहां कई फिल्मों की शूटिंग को चुकी है। हाल ही में बटेश्वर में रूह अफ्जा की शूटिंग हुई, जिसमें जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

इन फिल्मों की हो चुकी है ब्रज में शूटिंग

ब्रज भूमि, लल्लूराम, स्लमडॉग मिलेनियर, यंगिस्तान, एक दीवाना था, मेरे ब्रदर की दुल्हन, भूमि, तेवर, वाह ताज, जां निसार, टॉयलेट एक प्रेमकथा, दिल्ली-6, तेरा जादू चल गया, बंटी और बबली, परदेस, भगत सिंह, जींस, विधाता, बेवफा, ताजमहल-ए मॉन्यूमेंट ऑफ लव, ढीठ पतंगे, पान सिंह तोमर, रूह अफ्जा, ड्रीम गर्ल और हॉलीवुड फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल समेत कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है।

ऑस्कर प्रेसीडेंट ने की थी बैठक

ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली 27 मई को आगरा आए थे। उन्होंने होटल अमर विलास में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बैठक की थी। इसमें आगरा व नोएडा में फिल्म प्रमोशन पर मंथन हुआ था।

प्रस्ताव तक ही सीमित रही फिल्म सिटी

एत्मादपुर तहसील के रहनकलां और रायपुर में थीम पार्क की जगह पर फिल्म सिटी के निर्माण की योजना बनाई गई थी। फिल्म सिटी का ख्वाब प्रस्ताव से आगे नहीं बढ़ सका। 

chat bot
आपका साथी