कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने लगाया आरोप, कहा ऊर्जा मंत्री के इशारे पर हुआ फंड घोटाला Agra News

गोवर्धन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने लगाया सीधा आरोप। बोले घोटाले के बाद भी सरकार ने नहीं हटाए ऊर्जा मंत्री।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 03:31 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने लगाया आरोप, कहा ऊर्जा मंत्री के इशारे पर हुआ फंड घोटाला Agra News
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने लगाया आरोप, कहा ऊर्जा मंत्री के इशारे पर हुआ फंड घोटाला Agra News

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बिजली विभाग में पीएफ घोटाले के लिए सीधे-सीधे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री के इशारे पर ही विभाग में 26 सौ करोड़ रुपये का पीएफ घोटाला हुआ है। अन्नदाता की बात करने वाले लोगों ने ही चीनी मिलों पर ताले लगवा दिए।

गोवर्धन में तहसील का घेराव करने आए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार ने आज तक ऊर्जा मंत्री को नहीं हटाया। भ्रष्टाचार रोकने की बात करने वाली भाजपा सरकार में ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। बिजली के दामों में बढ़ोतरी करके आम आदमी से लेकर किसानों की कमर तोड़ दी गई है। किसानों को धान व अन्य फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बेसहारा पशु सड़क व किसानों की खड़ी फसल के बीच घूम रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और धरना संयोजक दीपक चौधरी के साथ राज्यपाल के नाम एसडीएम राहुल यादव को ज्ञापन सौंपा गया। संचालन समुद्र सिंह ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, योगेश दीक्षित, महासचिव पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, यामिनी रमण, आचार्य श्याम सुंदर उपाध्याय,डॉ. राजीव शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवत पुरोहित, उमेश भारद्वाज, भगवान सिंह, मा. मानसिंह रुस्तम, रामगोपाल, हरदेव, मुकेश धनगर मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी