देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने किया तबाह, दिल्‍ली में गरजेगी कांग्रेस Agra News

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा नौजवान व किसान पूरी तरह बर्बाद। आर्थिक आजादी को 14 दिसंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 10:12 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 10:12 AM (IST)
देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने किया तबाह, दिल्‍ली में गरजेगी कांग्रेस Agra News
देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने किया तबाह, दिल्‍ली में गरजेगी कांग्रेस Agra News

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नौजवान, किसान और व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो रहे हैं। कांग्रेस 14 दिसंबर को आर्थिक आजादी के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी।

ठा.बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहने को तो देश की जीडीपी साढ़े चार फीसद है, लेकिन हकीकत में 2014 में जो मानक बदला गया है। उससे यह अधिक दिख रही है। अन्यथा तीन से साढ़े तीन फीसद जीडीपी आ चुकी है। एक फीसद जीडीपी घटने का मतलब है, एक करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो जाते हैं। इन सबसे ध्यान हटाने के लिए कभी मोदी सिटीजनशिप बिल लाते हैं, कभी धारा 370 हटाते हैं।

नागरिकता संशोधन बिल पास होने के सवाल पर कहा कि ये वास्तविक समस्या से ध्यान हटाने के लिए किया गया। ये संविधान के विरुद्ध है। इससे पूर्व उन्होंंने ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सोहन ङ्क्षसह सिसौदिया, नूतन बिहारी पारीक, श्यामसुंदर दुबे, ऋषि शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, अशोक वैद्य, पुरुषोत्तम शर्मा ने राज्यसभा सदस्य का जोशीला स्वागत किया। 

chat bot
आपका साथी