Community Radio: कम्युुनिटी रेडियो बनेगा वोकल फॉर लोकल की आवाज

Community Radio जनमानस तक पहुंचाएंगे आगरा के उत्पादों और कलाकारों की जानकारी। हर हफ्ते शख्सियतों से होगी बात साहित्यकार भी रखेंगे अपनी बात।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 10:44 AM (IST)
Community Radio: कम्युुनिटी रेडियो बनेगा वोकल फॉर लोकल की आवाज
Community Radio: कम्युुनिटी रेडियो बनेगा वोकल फॉर लोकल की आवाज

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कम्युुनिटी रेडियो पर आगरा के उत्कृष्ट उत्पादों, कलाकारों और विधाओं की जानकारी जनमानस को दी जाएगी। इस नई योजना के साथ रेडियो ने काम करना शुरू कर दिया है।

पिछले दिनों कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कम्युुनिटी रेडियो 90.4 एफएम की जिम्मेदारी डा. लवकुश मिश्रा को दी। रेडियो से जुड़े कर्मचारियों को बुलाकर निर्देश दिया कि कम्युुनिटी रेडियो को आम जन से जोड़ें। प्रो. मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना वोकल फॉर लोकल को कम्युुनिटी रेडियो आम जनता के बीच में लेकर जायें। आगरा के स्थानीय उत्कृष्ट उत्पादों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में उभरते हुए स्थानीय कलाकारों तथा खेल जगत व साहित्य आदि विधाओं के लोगों का उत्साहनवर्द्धन करें।

हर हफ्ते शख्सियत से होंगे रूबरू

वर्तमान में रेडियो पर मनोरंजन के साथ ही शहर से संबंधित सूचनाएं भी दी जाती हैं। सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर दो से 4 बजे तक श्रोताओ की पसंद के गीत-संगीत के साथ छात्र हित और जन समाज के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। कोविड-19 महामारी पर कई एक्सपर्ट इंटरव्यू और सूचनापूर्ण कार्यक्रम लगातार प्रसारित हो रहे हैं। कम्युुनिटी रेडियो प्रभारी डा. लवकुश मिश्रा ने बताया कि इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक नए साप्ताहिक कार्यक्रम की योजना तैयार की जा रही है, जिसका नाम होगा वोकल फॉर लोकल, जिसमे आगरा शहर के लोकल हस्तशिल्प, लेदर, मार्बल, ज़री, जूता व्यापार और शहर के जाने माने उद्यमियों से हर हफ्ते रूबरू कराया जायेगा। 

chat bot
आपका साथी