रालोद मुखिया अजित सिंह गरजे, जाटों ने भी दिया साथ देने का भरोसा

कोसीकलां के सभास्थल पर जुटी हजारों की भीड़ ने पार्टी में भी भर दिया जोश। बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी पहुंचे, अजित को सुनने।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 02:41 PM (IST)
रालोद मुखिया अजित सिंह गरजे, जाटों ने भी दिया साथ देने का भरोसा
रालोद मुखिया अजित सिंह गरजे, जाटों ने भी दिया साथ देने का भरोसा

 आगरा, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौ. अजित सिंह ब्रज क्षेत्र में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर गरजे। गुरुवार को उन्होंने मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभास्थल पर जुटी हजारों की भीड़ ने आगामी चुनाव में रालोद का साथ देने में अपना भरोसा जताया।

कोसीकलां में गुरुवार को रालोद की जनसंवाद रैली आयोजित की जा रही है। रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह सभास्थल पर दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे। उनके आने से पहले ही सभास्थल पर हजारों की भीड़ जुट चुकी थी। आलम यह था कि पैर रखने को जगह नहीं मिल रही थी। सभा में अधिकांश बुजुर्ग देखने को मिले। माना यह जा रहा है कि ये सभी चौ. चरण सिंह के जमाने से पार्टी के समर्थक हैं। जिले की छाता विधानसभा में रालोद की यह दूसरी रैली है। भीड़ को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों ने भी यह मान लिया कि चौ. अजित सिंह का क्रेज बरकरार है। चौ. अजित सिंह ने सभा में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। सवर्णों को दिए गए आरक्षण को भी चुनावी स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेगी और किसानों की समस्याओं को दूर कराना ही उनकी प्राथमिकता है।  

भीड़ ने भर दिया जोश

अनुमान से अधिक भीड़ जुटने पर रालोद के स्थानीय नेताओं में भी जोश भर गया। पार्टी के कई नेता चुनाव के लिए दावेदारी जताने भी पहुंचे थे, वे अपने साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर आए। अपनी दावेदारी को अहम जताने के लिए तमाम जतन कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी