ताज पर बेसहारा आतंक: मलेशियाई पर्यटक पर सांड़ का हमला, बाल बाल बची Agra News

पूर्वी गेट टिकट विंडो के पास दोपहर में हुई घटना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:38 PM (IST)
ताज पर बेसहारा आतंक: मलेशियाई पर्यटक पर सांड़ का हमला, बाल बाल बची Agra News
ताज पर बेसहारा आतंक: मलेशियाई पर्यटक पर सांड़ का हमला, बाल बाल बची Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल के दीदार को आई मलेशियाई पर्यटक को सांड़ ने पटक दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इससे नगर निगम द्वारा ताज के आसपास बनाए गए कैटल कैचर की स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ताजमहल पर बेसहारा पशुओं का आतंक है। स्मारक के बाहर गाय- सांड़ दिनभर घूमते रहते हैं। स्मारक के अंदर बंदरों का आतंक है। कुत्तों को भी कभी भी विचरण करते हुए देखा जा सकता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद नाकारा नगर निगम को यह नजर नहीं आता। पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार दोपहर 3:15 बजे ताज पूर्वी गेट टिकट विंडो के पास खड़े पर्यटकों के ग्रुप को सांड ने दौड़ा दिया। उसकी चपेट में आकर मलेशिया की लक्ष्मी गिर गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि लक्ष्मी को अधिक चोट नहीं आई। 

chat bot
आपका साथी