राज्यपाल और मुख्यमंत्री यदि विवि के विभागों में गए तो उड़ जाएंगे उनके होश

आगरा: विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण के अनावरण समारोह में आ रहे हैं राज्यपाल व सीएम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:00 AM (IST)
राज्यपाल और मुख्यमंत्री यदि विवि के विभागों में गए तो उड़ जाएंगे उनके होश
राज्यपाल और मुख्यमंत्री यदि विवि के विभागों में गए तो उड़ जाएंगे उनके होश

आगरा: विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थल को संवारा जा रहा है। जुबली हॉल की तस्वीर भी बदल दी गई है लेकिन विवि कर्मचारियों के सिर पर मौत बनकर मंडराती जर्जर छतों की ओर किसी का ध्यान नहीं। 25 सितंबर को विवि में आ रहे मुख्यमंत्री से कर्मचारियों को उम्मीद है कि वे उनके इस दर्द पर ध्यान देंगे।

आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क परिसर की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। गोपनीय विभाग में घुसते ही लगता है कि अंधेरी गुफा में आ गए। आए दिन छतों से प्लास्टर गिरता है। कई बार हादसा होने से बचा है। हालात इतने खराब हैं कि जर्जर छतों से सरिया नजर आने लगी हैं। नामांकन विभाग का हाल भी ऐसा ही है। दीवारों में दरार आ गई हैं। छात्रों की भीड़ रहती है। इससे हादसे की आशंका है। प्रकाशन विभाग की बिल्डिंग तो जैक के सहारे टिकी है, कुछ दिन पहले ही इसे खाली कराया है। लाइब्रेरी का छज्जा गिरा चुका है।

विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंतित नहीं है। कुलपति को कई बार अवगत कराया है। अब तो मुख्यमंत्री से ही उम्मीद है कि वे कर्मचारियों की सुध लेंगे।

नहीं बदले हालात

कुलपति ने पिछले साल घोषणा की थी कि अब एक साल तक पालीवाल पार्क परिसर पर ध्यान देंगे। उसकी सूरत बदली जाएगी। नौ माह में भी यहां कोई काम नहीं हुआ है।

छात्र भी होते हैं परेशान

विवि में हर दिन सैकड़ों छात्र आते हैं। ऐसे में उनके लिए सुविधाएं नहीं हैं। आंबेडकर प्रतिमा के सामने बनी पानी की टंकी सूखी पड़ी है।

chat bot
आपका साथी