बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शहनाई वाले घर में मचा कोहराम

एटा जिले में पटना पक्षी विहार के पास ट्रैक्टर ने रौंदा। शाम को बहन की है शादी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:40 PM (IST)
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शहनाई वाले घर में मचा कोहराम
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शहनाई वाले घर में मचा कोहराम

आगरा, जेएनएन। बहन के हाथों में शगुन की मेहंदी और घर में गूंजते मंगल गीत। रीति रिवाजों में व्यस्त परिजन और बस एक सूचना फिर हर ओर कोहराम।

शादी के शामियाने के पास जहां बरात का स्वागत होना था वहीं भाई का शव कुचला हुआ। यह हृदय विदारक घटना शुक्रवार रात की है। एटा जिले के जलेसर में पटना पक्षी विहार के निकट बाइक पर बैठे युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की बहन की बरात शनिवार शाम को ही मारहरा के गांव नगला भीम से आनी है। हादसे के बाद शादी वाले घर में हा-हाकार मच गया और विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं हैं।

शुक्रवार की रात नौ बजे पटना पक्षी विहार के निकटवर्ती गांव समोखर में सड़क किनारे शादी समारोह के पंडाल के पास 19 वर्षीय मुनेश कुमार पुत्र फतेह सिंह अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। तभी ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा होते ही चीख- पुकार मचने लगी और परिवार के लोग घायल मुनेश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दरअसल फतेह सिंह की पुत्री ज्योति की बरात शनिवार को ही आनी है। मृतक ज्योति का सगा भाई है। बरात से एक दिन पहले पंडाल में प्रीति भोज का कार्यक्रम चल रहा था। तभी यह हादसा हो गया।  

chat bot
आपका साथी