Hathras Case: आगरा− हाथरस की सीमाएं सील, नेताओं के जाने पर रोक

Hathras Case जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस। शहर में भी वाल्मीक वाटिका समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रही पुलिस। युवती की मौत के बाद आगरा में भी वाल्मीक समाज के युवाओं ने प्रदर्शन कर एमजी रोड जाम कर दिया था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:45 AM (IST)
Hathras Case: आगरा− हाथरस की सीमाएं सील, नेताओं के जाने पर रोक
हाथरस की सीमा सील, नेताओं के जाने पर रोक।

आगरा, जागरण संवाददाता। हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती की मौत के बाद उबाल है। कानून व्यवस्था बनाए रखने को अब पुलिस भी बरत रही है। बुधवार को हाथरस और आगरा की सीमा सील कर दी गई। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को आगरा से हाथरस की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस बैरियर लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। शहर में वाल्मीकि वाटिका समेत अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। युवती की मौत के बाद आगरा में भी वाल्मीक समाज के युवाओं ने प्रदर्शन कर एमजी रोड जाम कर दिया था। इस मामले में हरीपर्वत थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके से गिरफ्तार किए गए चार युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बुधवार को भी शहर से देहात तक सख्ती रही। सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह, एसओ खंदौली अरविंद निर्वाल को जिले की सीमा पर लगाया गया था। सादाबाद थाने की गोविंद पुर पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर उन्होंने गाड़ियों की चेकिंग की। यहां से किसी भी दल के नेता के हाथरस की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है। इंस्पेक्टर सादाबाद भी बैरियर पर चेकिंग के दौरान मौजूद रहे। आगरा में वाल्मीक वाटिका समेत अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। साथ ही खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है। आगरा से पूर्वी क्षेत्र के चार थाना प्रभारियों की ड़यूटी भी हाथरस में कानून व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है। मंगलवार रात को कई तेज तर्रार इंस्पेक्टर और एसओ वहां भेजे गए थे। युवती के अंतिम संस्कार के बाद वे लौट आए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस सतर्क है। गुरुवार को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस नजर रखे है।

कमांडेंट पीएसी हैं एसआइटी की सदस्य आगरा

 हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म कांड की जांच को बनी एसआइटी में आइपीएस पूनम भी शामिल हैं। 15वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट पूनम 2010 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से हरियाणा में सोनीपत की रहने वाली हैं। 25 जुलाई 2020 से वे आगरा में 15वीं वाहिनी में तैनात हैं। इससे पहले वे कई जिलों में कप्तान रह चुकी हैं। 

chat bot
आपका साथी