Gram Panchayat in Agra: आगरा में 20 जुलाई को तीन शिफ्ट में होगा शपथ ग्रहण, इसके बाद होगी पहली बैठक

Gram Panchayat in Agra मैं...जो प्रमुख/सदस्य क्षेत्र पंचायत...ईश्वर की शपथ लेता हूं। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से होगी। दरअसल प्रत्येक ब्लाक में 50 से अधिक सदस्य हैं। किसी ब्लाक में इससे भी अधिक सदस्य हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 12:42 PM (IST)
Gram Panchayat in Agra: आगरा में 20 जुलाई को तीन शिफ्ट में होगा शपथ ग्रहण, इसके बाद होगी पहली बैठक
नौ, 12 और दो बजे की शिफ्ट में हाेगा शपथ ग्रहण समारोह।

आगरा, जागरण संवाददाता। ग्राम पंचायत और जिला पंचायत के बाद अब क्षेत्र पंचायतों का गठन होने जा रहा है।20 जुलाई को ब्लाक प्रमुख सहित सदस्य भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखने की शपथ लेंगे। कोविड काल के चलते आगरा में तीन शिफ्ट में शपथ ग्रहण कराने की योजना है।

आगरा जिले में 15 ब्लाक हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव भी हो चुका है। बीते दिनों प्रमुख भी चुन लिए गए। आगरा के सभी 15 ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा का कब्जा है। 14 ब्लाकों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। सिर्फ बरौली अहीर ब्लाक पर सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, मगर वह भी चुनाव हार गए। शासन ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को कराने का निर्देश दिया है। साथ ही हिदायत दी है कि इस दौरान कोविड नियमों का पूरा पालन किया जाए। इसी के मद्देनजर ब्लाकों पर होने वाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम तीन शिफ्ट में कराने पर विचार किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से होगी। दरअसल, प्रत्येक ब्लाक में 50 से अधिक सदस्य हैं। किसी ब्लाक में इससे भी अधिक सदस्य हैं। इसको देखते हुए शिफ्ट में शपथ ग्रहण कराने का विचार किया जा रहा है।

प्रमुख व सदस्य ये लेंगे शपथ

मैं...जो प्रमुख प्रमुख/सदस्य क्षेत्र पंचायत...निर्वाचित हुआ हूं।

ईश्वर की शपथ लेता हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा अध्यक्ष/सदस्य के रूप में कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा। 

chat bot
आपका साथी