BJP सांसद साक्षी महाराज बोले, सैफई में मंदिर बनाएं अखिलेश, हम देंगे चंदा

उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज बुधवार को मैनपुरी के गांव सिवाई में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। यहां पर उन्होंने एआइएमआइएम के प्रमुख असउददीन ओबेसी को भाजपा का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:14 PM (IST)
BJP सांसद साक्षी महाराज बोले, सैफई में मंदिर बनाएं अखिलेश, हम देंगे चंदा
उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज।

आगरा, जेएनएन। राम मंदिर की तर्ज पर सैफई में प्रस्तावित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के लिए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चंदा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भले ही राम मंदिर के चंदे पर ऐतराज हो, लेकिन यदि वह सैफई में बनने वाले मंदिर के लिए चंदा मांगेंगे तो साक्षी महाराज का योगदान जरूर रहेगा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी हिंदू हित की बात समझ आने लगी है।

उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज बुधवार को मैनपुरी के गांव सिवाई में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। यहां पर उन्होंने एआइएमआइएम के प्रमुख असउददीन ओबेसी को भाजपा का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि वह हिंदुस्तान और हिंदू को मिटाने की बात करते हैं। उनके चुनाव लड़ने पर भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। किसान आंदोलन के मुददे पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत जैसे लोग अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए ऐसे आंदोलनों का सहारा ले रहे हैं प्रदेश की योगी सरकार की माफियाओं के विरद्ध चल रही एनकाउंटर नीति को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं और गुंडाओं को अब असुरक्षा नजर आने लगी है। साक्षी महाराज ने पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। मंहगाई के मुददे पर उन्होंने कहा कि सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर चिन्तित है। जल्द कीमतों को नियंत्रित किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी