Ministry of Tourism: ताजनगरी के 50 फीसद होटलाें ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण, तैयार हो रहा National डाटा बेस

Ministry of Tourism पर्यटन मंत्रालय डाटा बेस कर रहा एकत्र। भविष्य में बनाई जा सकेगी उचित रणनीति।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:11 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:11 AM (IST)
Ministry of Tourism: ताजनगरी के 50 फीसद होटलाें ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण, तैयार हो रहा National डाटा बेस
Ministry of Tourism: ताजनगरी के 50 फीसद होटलाें ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण, तैयार हो रहा National डाटा बेस

आगरा, जागरण संवाददाता। पर्यटन मंत्रालय द्वारा होटल उद्योग को बढ़ावा देने को अवर्गीकृत होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, होम स्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट का पंजीकरण पोर्टल पर किया जा रहा है। इससे भविष्य में होटल उद्योग के लिए उचित रणनीति बनाई जा सकेगी। आगरा में अब तक करीब 50 फीसद होटल व गेस्ट हाउस पंजीकरण करा चुके हैं।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा नेशनल डाटा बेस के तहत पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली प्रत्येक आवासीय इकाई को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जा रहा है। देश में अब तक 22 हजार से अधिक और उप्र में करीब 2400 आवासीय इकाइयां पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर चुकी हैं। आगरा में छोटे-बड़े करीब 500 होटल और 100 से अधिक गेस्ट हाउस हैं, जिनमें से 50 फीसद अपना विवरण दर्ज करा चुकेे हैं। अन्य ने इसमें अब तक रुचि नहीं ली है। उपनिदेशक पर्यटन अमित ने बताया कि पर्यटकों को तीन सुविधाओं आवास, जलपान व मार्गीय सुविधा की आवश्यकता होती है। पर्यटन विभाग का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को यह सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और पर्यटन स्थलों का विकास एवं प्रचार-प्रसार हो सके। अवर्गीकृत होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, बेड एंड ब्रेकफास्ट, होम स्टे आदि इकाइयां पोर्टल www.hotelcloud.nic.in पर पंजीकरण करा सकती हैं। अधिक जानकारी को कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

एएसआइ ने दिए फोटोग्राफरों को लाइसेंस

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) 21 सितंबर से खुलने जा रहे ताजमहल और आगरा किला के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। स्मारकों में केवल लाइसेंसधारक फोटोग्राफरों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए एसआइ के 22 माल रोड स्थित सर्किल ऑफिस से स्मारकों में काम करने वाले फोटोग्राफरों को लाइसेंस देना गुरुवार से शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक और शनिवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक लाइसेंस बांटे जाएंगे। स्मारकों में पांच सौ से अधिक लाइसेंसधारक फोटोग्राफर हैं। उनके लाइसेंस 31 मार्च, 2021 तक के लिए रिन्यू किए गए हैं।

ताजमहल पर दो घंटे मुफ्त सेवा देंगे यूपीटी गाइड

टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार शाम को हुई। इसमें उप्र पर्यटन (यूपीटी) के गाइडों को 21 सितंबर से खुलने जा रहे ताजमहल व आगरा किला में पर्यटकों को घुमाते समय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करने को कहा गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि हमें काेरोना को हराना है और पर्यटन को बढ़ाना है। 21 सितंबर को सुबह सात बजे गाइड ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित टिकट विंडो पर एकत्र होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो घंटे पर्यटकों को निश्शुल्क सेवा दी जाएगी, जिससे पर्यटन के संदर्भ में लोगों के मन में जो भय व्याप्त है, उसे दूर किया जा सके।

chat bot
आपका साथी