Army Recruitment Rally: सेना भर्ती रैली अागरा में गभाना के अभ्यर्थियों की आई बारी, दिखाया दम-खम

आगरा में चल रही सेना भर्ती में 3419 अभ्यर्थियों ने रैली के लिए कराया था पंजीकरण। दर्जनभर अभ्यर्थी कोविड मुक्त पत्र लेकर नहीं आए अनफिट घोषित। आगरा जनपद के युवाओं को भी जल्‍द मिलने वाला है मौका। कोविड फ्री सर्टिफिकेट करा लें तैयार अन्‍यथा नहीं ले पाएंगे भाग।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:20 AM (IST)
Army Recruitment Rally: सेना भर्ती रैली अागरा में गभाना के अभ्यर्थियों की आई बारी, दिखाया दम-खम
सेना भर्ती रैली में गभाना अलीगढ़ के युवा अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए।

आगरा, जागरण संवाददाता। सेना भर्ती रैली में बुधवार सुबह गभाना तहसील अलीगढ़ के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सबसे अधिक अभ्यर्थी 1600 मीटर की दौड़ में फेल हुए। यह संख्या 38 फीसद के आसपास रही। वहीं कोविड मुक्त प्रमाण पत्र ना लाने पर दर्जन भर अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित कर दिया गया। रैली में गुरुवार को अतरौली अलीगढ़ के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि गभाना अलीगढ़ के 3419 अभ्यर्थियों ने रैली के लिए पंजीकरण कराया था। उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे -19 के किनारे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। पूर्व में यह रैली मथुरा स्थित ईगल ग्राउंड में होनी थी। रैली में ड्रोन से निगाह रखी जा रही है। कालेज के भीतर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सेना भर्ती रैली एक नजर में

तारीख, तहसील का नाम, जिला, अभ्यर्थियों की संख्या

- 25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़, 4415

- 26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा, 2843

- 26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा, 1990

- 27 फरवरी, मांट, मथुरा, 6406

- 28 फरवरी, छाता, मथुरा, 5245

- एक मार्च, मथुरा, मथुरा, 5875

- दो मार्च, महावन, मथुरा, 4936

- तीन मार्च, खेरागढ़, 3500

- तीन मार्च, बाह, आगरा, 3847

- चार मार्च, फतेहाबाद, आगरा, 3185

- पांच मार्च, सदर, आगरा, 5337

- छह मार्च, किरावली, आगरा, 5206

chat bot
आपका साथी