कमीशन के खेल से पानी के कनेक्शन पर लगा ब्रेक, मुश्किल बरकरार

- साइड क्लीयरेंस में फेल रहे जल निगम के इंजीनियर - इंजीनियरों ने सर्वे में बरती लापरवाही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 09:30 AM (IST)
कमीशन के खेल से पानी के कनेक्शन पर लगा ब्रेक, मुश्किल बरकरार
कमीशन के खेल से पानी के कनेक्शन पर लगा ब्रेक, मुश्किल बरकरार

आगरा: शहर में पानी के कनेक्शन में भी कमीशन का खेल चल रहा है। इंजीनियरों ने एक से पांच फीसद तक रेट तय कर रखे हैं।

अमृत योजना के तहत शहर के प्रत्येक घर में सीवर और पानी का कनेक्शन होना है। इसका कार्य जल निगम, व‌र्ल्ड बैंक इकाई को दिया गया है।

ऐसे क्षेत्र जहां पर पाइप लाइन तो है, लेकिन लोगों के घरों में कनेक्शन नहीं। इसका सटीक आंकड़ा तक इंजीनियर नहीं जुटा पा रहे हैं। यही नहीं सर्वे में भी लापरवाही बरती गई है। संख्या से अधिक कनेक्शन दिखाए गए हैं। यह खेल शाहगंज, लोहामंडी, छत्ता, ताजगंज में हुआ है। इसका खामियाजा जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर (व‌र्ल्ड बैंक इकाई) रामहेत को उठाना पड़ा। शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।

कई और पर भी हो सकती कार्रवाई

पानी के कनेक्शन जोड़ने का काम धीमी गति से चल रहा है। जल निगम के कई इंजीनियर निशाने पर हैं। शासन ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। अवैध कनेक्शन पर नहीं लगा अंकुश

जल निगम के अफसर पानी के अवैध कनेक्शन पर अंकुश लगाने में फेल साबित हुए हैं। जल निगम और जल संस्थान एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन निगम की लापरवाही के चलते शहर में हजारों की संख्या में अवैध कनेक्शन चल रहे हैं।

भुगतान न होने पर ठेकेदार हुए दूर

जल निगम ने ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया। पिछले आठ माह से भुगतान न होने से ठेकेदार परेशान हो चुके हैं। इसकी शिकायत शासन में भी की है। भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने टेंडर में शामिल होने से इन्कार कर दिया था।

chat bot
आपका साथी