तबादला हुआ लेकिन पुरानी सीट पर डटे हैं कर्मचारी

आगरा : नगर निगम के टैक्स विभाग में पांच कर्मचारियों को तैनात हुए आठ साल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 07:29 PM (IST)
तबादला हुआ लेकिन पुरानी सीट पर डटे हैं कर्मचारी
तबादला हुआ लेकिन पुरानी सीट पर डटे हैं कर्मचारी

जागरण संवाददाता, आगरा : नगर निगम के टैक्स विभाग में पांच कर्मचारियों को तैनात हुए आठ साल हो गए थे। इसकी शिकायत नगरायुक्त अरुण प्रकाश से की गई। नगरायुक्त ने पांचों कर्मचारियों को टैक्स वसूली से हटा दिया। निर्माण, विधि सहित अन्य में भेज दिया गया, लेकिन चार कर्मचारी अभी भी पुरानी सीट पर डटे हुए हैं। यह हाल सिर्फ नगर निगम का नहीं बल्कि जल संस्थान और एडीए का है। तबादले के बाद भी अधिकांश कर्मचारी पुरानी सीट का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।

नगर निगम में 75 कर्मचारी हैं। डेढ़ दर्जन के करीब संविदा के कर्मचारी भी हैं। निगम के विज्ञापन, निर्माण, टैक्स में दो दर्जन कर्मचारी पांच साल से तैनात थे। तीन माह पूर्व नगरायुक्त ने इन सभी को अलग-अलग विभागों में भेज दिया। कागजों में भले ही इनके तबादले हो गए हों, लेकिन हकीकत इसके उलट है। अधिकांश कर्मचारी पुरानी सीट पर जमे हुए हैं। यही हाल जल संस्थान का भी है। जल संस्थान में ढाई दर्जन कर्मचारी हैं। पिछले सप्ताह तत्कालीन महाप्रबंधक राजेंद्र आर्य ने 18 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। अभी तक 60 फीसद कर्मचारियों ने कार्यभार नहीं संभाला है। यह कर्मचारी पांच साल से एक ही सीट पर डटे हुए थे। एडीए में 150 कर्मचारी हैं। एक माह पूर्व एडीए उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा ने कर्मचारियों के तबादले किए थे, लेकिन प्रवर्तन, संपत्ति विभाग में कई ऐसे कर्मचारी हैं जो तबादले के बाद भी डटे हुए हैं। काबिलेगौर है कि सीएम ने सात साल पुराने निकायकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश दिया है। - एक सीट पर पांच साल से इससे अधिक से डटे सभी कर्मचारियों के तबादले किए जा चुके हैं। कार्यभार न संभालने और पुरानी सीट पर काम करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी