आगरा में कोहरे के साथ ओस संग हुई सुबह, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा में शुक्रवार को सुबह का तापमान बढ़ा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। शहर के अंदरूनी मार्गों से लेकर हाईवे तक पर छाया रहा घना कोहरा। शाम को बारिश होने की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 10:44 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 10:44 AM (IST)
आगरा में कोहरे के साथ ओस संग हुई सुबह, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अनुमान
Weather in Agra Today: आगरा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोहरे के साथ ओस की बूंदों संग शुक्रवार की सुबह हुई। घना कोहरा छाया हुआ है, हालांकि सुबह का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बारिश हो सकती है।

पांच दिन बाद गुरुवार को हल्‍की धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही ओस की बूंदों से बाहर निकलने पर कपड़े गीले हो रहे हैं, 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है और कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 था।

23 जनवरी तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना है। तीन दिन बारिश के बाद घना कोहरा छाएगा लेकिन सर्दी से राहत मिल जाएगी।

अधिकतम, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस

21 जनवरी - 8.4

20 जनवरी- 16.6, 8.2

19 जनवरी -11.9, 4.7

18 जनवरी -10.6, 5.8

17 जनवरी -12.1, 7.1

16 जनवरी -14.4, 5.3

घुटने और हडिडयों में हो रहा दर्द, कराह रहे मरीज

सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्ग मरीजों को हो रही है। एसएन के अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डा. सीपी पाल ने बताया कि सर्दी में घुटनों का दर्द और बढ़ जाता है। इसके साथ ही हडिडयों में भी दर्द की समस्या के साथ मरीज आ रहे हैं। पुराने फ्रैक्चर के मरीजों को भी दर्द की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. बीके गुप्ता ने बताया कि घुटने को सर्दी से बचाएं, सर्दी में बाहर निकलने से बचें और अपने शरीर को गर्म रखें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

ये करें

- सर्दी में बुजुर्ग, बच्चे, ह्रदय रोगी और गर्भवती धूप न निकलने पर बाहर टहलने न जाएं।

- कान, नाक को ढक कर रखें।

- गर्म पानी का सेवन करें, गले में खराश होने पर भाप लें।

- घर में ही व्यायाम कर लें।

- सादा भोजन लें, ह्रदय रोगी चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें।

chat bot
आपका साथी