Agra Weather Forecast: ग्रामीण इलाकों में बारिश, शहर रहा सूखा, आगरा में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के पार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। सोमवार रात को ग्रामीण इलाकों में आई थी तेज आंधी और बारिश। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस तक। 11 और 12 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:28 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 10:28 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ग्रामीण इलाकों में बारिश, शहर रहा सूखा, आगरा में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के पार
फतेहपुरसीकरी में आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्‍त हुई फसल।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। यह सामान्‍य से छह डिग्री अधिक दर्ज हुआ है, यानि आज सुबह तापमान 20.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इस सीजन में यह सर्वाधिक न्‍यूनतम तापमान है। अब आगरा में बारिश होने को लेकर भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि सोमवार रात को आगरा से सटे ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी और बरसात आई थी, इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान के 35 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम का मिजाज आगरा में लगातार गर्म हो रहा है। बुधवार सुबह आंशिक बादल छाए रहे, हालांकि नौ बजे के बाद से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले सोमवार को रात में आगरा में बादल छाए रहे थे और तेज हवा चली थी। दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में कागारौल और फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश आई थी, कुछ जगह ओले भी पड़े। इससे खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि शहर में बारिश नहीं आई। यहां सोमवार सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकली। सुबह आठ बजे धूप में पसीना आने लगा। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। न्यूनतम तापमान सामान्य 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप निकली। कुछ देर के लिए बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार और बुधवार को तेज धूप निकलेगी। 11 मार्च से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 12 मार्च को भी बूंदाबांदी की संभावना है। 13 मार्च से धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी