Agra Weather Forecast: ताजनगरी में फिर आने लगा न्‍यूनतम तापमान में उछाल, धूप है तेज

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है और ठंडक भी हो गई बीते दिनों की अपेक्षा कम। बुधवार शाम भी अपेक्षाकृत हो चुकी थी गर्म। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 32 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:32 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:32 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में फिर आने लगा न्‍यूनतम तापमान में उछाल, धूप है तेज
आगरा में गुरुवार सुबह से तेज धूप है।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली से पहले ताजनगरी में मौसम के अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।। सुबह और शाम को हल्‍की ठंडक है। इससे सुबह सैर करने वालों की संख्‍या में अच्‍छा इजाफा हुआ है। दोपहर में धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी रहने से पिछले सप्‍ताह के मुकाबले जितना गर्मी नहीं सता रही है। गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान 13.6 दर्ज किया जा चुका है। जो एक दिन पहले के मुकाबले 0.2 डिग्री ज्‍यादा है।

गुरुवार सुबह हल्‍की ठंडक रही। लोग हाफ जैकेट और हाफ स्‍वेटर पहनकर टहलने निकले। सुबह आठ के बाद धूप तेज हो गई है। इससे गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.6 दर्ज किया गया। यही तापमान बुधवार को 13.4 डिग्री था। न्‍यूनतम तापमान के अभी कम रहने के चलते ही सुबह ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। जो बीते दिनों 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

इससे पहले तेज धूप निकलने से बुधवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद धूप में खडे़ होने पर पसीना निकलने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को तेज हवा चलने लगी। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलेगी।

35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सर्दी जुकाम और बुखार के बढ रहे मरीज

मौसम बदलने से वायरल संक्रमण फैलने लगा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इससे सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ गई है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ ना दें, गर्म पानी का सेवन कराएं। बाजार के खाद्य पदार्थ न दें।

chat bot
आपका साथी