Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से ही सूरज की किरणें तेज, पारा 21 डिग्री सेल्सियस के पार

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सुबह से ही धूप में तेजी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:33 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:33 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से ही सूरज की किरणें तेज, पारा 21 डिग्री सेल्सियस के पार
गुरुवार को ताजनगरी के तापमान में उछाल दर्ज होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी से लोग बेहाल हैं, गुरुवार सुबह से ही सूरज की किरणें तेज हो गई हैं। धूप में पसीना निकल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई, आठ बजे के बाद धूप में खडे होने पर पसीना निकलने लगा। सुबह नौ बजे के बाद गर्म हवा भी चलने लगी है। इससे सुबह का तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी, शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इससे अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

12 अप्रैल को लू का प्रकोप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हर रोज दोपहर में गर्म हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। 12 अप्रैल को लू का प्रकोप हो सकता है, तेज स्पीड से लू चल सकती है, इससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

पेट हो रहा खराब

मौसम में आ रहे बदलाव से पेट संबंधी समस्याएं बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा मनीष बंसल ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है, तापमान लगातार बढ रहा है। इससे शरीर से पानी पसीने के रूप में निकलने लगा है और शरीर में पानी और साल्ट की कमी हो रही है। इससे पेट संबंधी समस्याएं बढ गई हैं।

chat bot
आपका साथी