Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से दो डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

Agra Weather आगरा मेें सोमवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्माहट। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:29 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:29 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से दो डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
ताजनगरी में सुबह ठंडक होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी का मौसम गुलाबी हो चला है। सोमवार को तापमान सामान्‍य से दो डिग्री नीचे आ चुका है। सुबह और रात की ठंडक शुरू होने से एसी बंद हो चुके हैं और पंखे की हवा ही पर्याप्‍त है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह तापमान में और गिरावट आएगी।

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। सोमवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 10 बजे का तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले सुबह सुबह सर्दी दस्तक देने के बाद रविवार दोपहर में तेज धूप निकली। सुबह और रात को ठंडी हवा होने से रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य 19 डिग्री से करीब दो डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह ठंडी हवा चलेगी, दोपहर में धूप परेशान नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी