Agra Weather Forecast: आगरा के आसमान पर छाए आंशिक बादल, हवा है ठंडी

Agra Weather आगरा मेें सोमवार को सुबह बादल छाने से धूप हो गई कुछ हल्‍की। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है एक डिग्री तक गिरावट। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब। हवा में ठंडक रहने से मिल रही राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 11:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 11:05 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा के आसमान पर छाए आंशिक बादल, हवा है ठंडी
आगरा में सोमवार सुबह बादल छाए रहे।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सोमवार सुबह आंशिक बादल छाए रहने से धूप कुछ हल्‍की है और हवा में ठंडक रहने से पसीना नहीं आ रहा है। इस सप्‍ताह के बाद तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। सुबह और शाम को मौसम खुशनुमा हो चुका है। यही वजह है कि अब लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत होने लगी है।

सोमवार को सुबह छह से नौ बजे तक आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान धूप कुछ हल्‍की रही। सुबह 10 बजे लगभग बादल छंट गए और धूप निकल आई। हालांकि सुबह 11 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। यह रविवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। आज अधिकतम 35 तो न्‍यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर रविवार की अपेक्षा 38 से घटकर 32 फीसद पर आ गया है। अभी दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले रविवार को दिन में गर्मी के बाद रात को हवा में ठंडक रही थी। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, इससे गर्मी और उमस रही। शाम को मौसम बदल गया, रात को हवा में ठंडक रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सप्‍ताह से तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

chat bot
आपका साथी