Agra Weather Forecast: आगरा में छाने लगे हैं हल्‍के बादल, मौसम में बदलाव के संकेत

Agra Weather आगरा मेें बुधवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो सकती है आज कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब। 17 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 10:13 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 10:13 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाने लगे हैं हल्‍के बादल, मौसम में बदलाव के संकेत
आगरा में बादल छाने से धूप की तेजी कुछ कम हो गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम का मिजाज अब बदलने की ओर है। हल्‍के बादल छाने लगे हैं, उमस भी थोड़ी बढ़ी है। ये इस बात के संकेत हैं कि आने वाले समय में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 अक्‍टूबर से बादल और बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही ठंड का आगाज हो जाएगा। हालांकि अभी भी रात के तापमान में कमी आने से मौसम खुशनुमा हो चुका है।

बुधवार को सुबह हल्‍की धूप निकली है। बादलों के छाए रहने से सूरज की तपिश कम महसूस हो रही है। हालांकि सुबह 10 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 32 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर सोमवार की अपेक्षा 51 फीसद से बढ़कर बुधवार को 53 फीसद पर आ चुका है। इससे पहले मंगलवार को दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस रही। दोपहर तीन बजे तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को मौसम बदल गया। रात को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 अक्टूबर को बारिश हो सकती है, 18 और 19 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

17 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 14 अक्टूबर को आंश्‍ािक बादल छा सकते हैं, हालांकि पहले 13 से बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 17, 18 और 19 अक्‍टूबर को बारिश के आसार जताए गए हैं।

chat bot
आपका साथी