Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में हल्‍की बढ़ोत्‍तरी दे रही बारिश के संकेत

Agra Weather आगरा मेें मंगलवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो सकती है आज कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब। 18 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 09:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में हल्‍की बढ़ोत्‍तरी दे रही बारिश के संकेत
आगरा में मंगलवार को धूप हल्‍की है लेकिन उमस ज्‍यादा। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में तापमान में हल्‍की बढ़ोत्‍तरी हुई है। रातें पहले जितनी ठंडी हो गई थीं, अब उतनी नहीं हैं। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी हल्‍की वृद्धि आ चुकी है, ये आने वाले समय में बारिश के संकेत हैं। मंगवार को गर्मी कुछ परेशान कर सकती है। दोपहर में धूप तेज रहने के साथ न्‍यूनतम तापमान में भी हल्‍की वृद्धि हो सकती है। इससे पहले न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया था। अाज उमस भी थोड़ी बढ़ चुकी है। दिन और रात के तापमान में आए बड़े अंतर के चलते बारिश होने की संभावना भी बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 18 और 19 अक्‍टूबर को बारिश के आसार हैं।

मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 31 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर सोमवार की अपेक्षा 51 फीसद से बढ़कर मंगलवार 59 फीसद पर आ चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी। सोमवार को भी सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक गर्मी और उमस रही। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, रात को हवा में ठंडक रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री रहा।

18 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अक्टूबर को आंश्‍ािक बादल छा सकते थे, हालांकि पहले 13 को बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 18 और 19 अक्‍टूबर को बारिश के आसार जताए गए हैं।

chat bot
आपका साथी