Agra Weather Forecast: आगरा रविवार को दिनभर सताएगी धूप, रात लाएगी राहत

Agra Weather आगरा मेें रविवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। उमस का स्‍तर कम होने से राहत। अधिकतम तापमान में 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब। बदलते मौसम में बीमार होने का डर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 10:55 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 10:55 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा रविवार को दिनभर सताएगी धूप, रात लाएगी राहत
आगरा में अक्‍टूबर की शुरुआत के साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार को सुबह से धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी चल रही है। दिनभर गर्मी परेशान करेगी और रात राहत लेकर आएगी। मौसम के अलग-अलग रंग एक ही दिन में देखने को मिल रहे हैं। अब आगरा में सुबह और रात को ठंडक है। दिन में धूप के साथ दोपहर में धूल भरी हवा है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा का अंतर है। दिन में एसी चाहिए और रात में पंखा ही काफी है। मौसम का यही बदलाव बीमार करने के भी संकेत हैं।

रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। पूर्वाह्न 11 बजे तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 36 तो न्‍यूनतम 21 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को दिन में गर्मी और उमस से शनिवार को लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। रात को भी उमस रही। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी